फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in sirmaur bhaladharipurdhar link road jeep fall down in khai one man died and one injured

जीप गहरी खाई में गिरी; एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

Wed, 05 Jan 2022 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
in sirmaur bhaladharipurdhar link road jeep fall down in khai one man died and one injured
जिला सिरमौर के भलाड़-हरिपुरधार सड़क पर खाई में दुर्घटनाग्रस्त पिकअप(जीप)। - फोटो : NAHAN
हरिपुरधार (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले भलाड़-हरिपुरधार संपर्क मार्ग पर कोलीखिल नाले के पास एक पिकअप (जीप)के 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए संगड़ाह अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पिकअप नंबर (एचपी 79-1915) भलाड़ से पियुलीलानी की तरफ जा रही थी। गाड़ी में कुल दो लोग सवार थे। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और पिकअप 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में भलाड़ गांव के 45 वर्षीय चंदन सिंह पुत्र जीत सिंह की मौत हो गई। जबकि इसी गांव के 35 वर्षीय प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हुए। प्रेमपाल को उपचार के लिए संगड़ाह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने दुर्घटना में चंदन सिंह की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। एसडीएम संगड़ाह डॉ. विक्रम नेगी ने घटना स्थल का दौरा करके मृतक के परिजनों को 30 हजार और घायल व्यक्ति को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed