{"_id":"618fc59a5d10ed0f6075c496","slug":"in-ponta-sahib-biker-hit-girl-and-injured-her-case-file-nahan-news-sml390104831","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने लड़की को मारी टक्कर, हुई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार ने लड़की को मारी टक्कर, हुई घायल
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा कॉलेज की ओर जाने वाले शुभखेड़ा संपर्क मार्ग पर सड़क हादसे में एक लड़की घायल हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल लड़की को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पांवटा थाना पुलिस टीम ने शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पांवटा के राजबन निवासी शानू कि शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में शानू ने बताया कि वह अपने निजी कार्य से रामपुरघाट जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक शुभखेड़ा की तरफ से आई। बाइक ने पैदल और सही दिशा में चल रही लड़की को टक्कर मार दी।
टक्कर से लड़की को चोटें आई हैं। घायल लड़की को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने गोंदपुर निवासी बाइक चालक दीपक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मुख्य आरक्षी बलजीत कुमार की टीम जांच कर रही है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।
----------------