{"_id":"6228f9a3800917383256f1ee","slug":"in-nahan-sirmaur-bhagirathi-win-1500-and-400-meters-race-nahan-news-sml402071932","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 और 400 मीटर दौड़ में भागीरथी ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 और 400 मीटर दौड़ में भागीरथी ने लहराया परचम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार डिग्री कॉलेज नाहन की 69वीं खेलकूद प्रतियोगिताओं में युवा खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। नाहन के चौगान मैदान में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज ने किया।
इस मौके पर छात्र-छात्राओं के वर्ग में कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के अंत में प्राचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार भी दिए। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में लड़कों की 15सौ मीटर दौड़ में दीपक चंद, धीरज और जतिन, लड़कियों की 15सौ मीटर दौड़ में भागीरथी, सोनाक्षी और किरण ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। 400 मीटर दौड़ के लड़कों के वर्ग में रोहित पराशर, आर्यन देसाई व मनोज, लड़कियों के वर्ग में भागीरथी, रवीना ठाकुर व संतोष ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
वहीं, 800 मीटर दौड़ में लड़कों के वर्ग में जतिन, दीपक व कुलदीप, लड़कियों के वर्ग में रवीना, काजल शर्मा व रजनी शर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में काजल ने पहला, कमलेश ठाकुर ने दूसरा और सरिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की डिस्कस थ्रो में अंजू, प्रोमिला व प्रियंका ठाकुर, लड़कों की डिस्कस थ्रो में यतीन, पीयूष व गगन ने पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर बाजी मारी। शॉटपुल में हार्दिक पहले, तरुण दूसरे व यतिन तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
लड़कों की जेवेलिन थ्रो में जतिन, संदीप कुमार व सुशील कुमार, लंबी कूद में रजनीश, सचिन व रोहित, जबकि लड़कियों की लंबी कूद में साक्षी, संतोष व कमलेश ठाकुर और ईशिका ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। इस मौके पर समस्त कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।