{"_id":"61b2101dcf739501673649ae","slug":"in-nahan-nagar-parisad-officers-collect-13000-garbage-tax-nahan-news-sml3928676141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों पर जाकर वसूला 13 हजार रुपये कूड़ा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों पर जाकर वसूला 13 हजार रुपये कूड़ा शुल्क
विज्ञापन
नाहन शहर में लंबित सफाई शुल्क वसूलने जाते नगर परिषद् के टीम सदस्य।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन ने गारबेज के लंबित भुगतान को लेकर वीरवार को शहर के मुख्य बाजार में कार्रवाई की। सफाई निरीक्षक सुलेमान के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने बाजार में दुकान-दुकान जाकर मौके पर ही लंबित गारबेज के भुगतान की राशि को वसूल किया। इस बीच तकरीबन 13 हजार रुपये की लंबित राशि वसूल की गई।
बता दें कि नगर परिषद नाहन को कूड़ेदान मुक्त किया गया है। शहर में अब डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन की जा रही है। हालांकि, कई दुकानदार और घरों के मालिक को समय पर गारबेज की राशि चुका रहे हैं लेकिन कई ऐसे भी हैं जिन्हें लंबे समय से इसका भुगतान नहीं किया था। शहर में प्रति दुकानदार से गारबेज की एवज में प्रति माह 100 रुपये की राशि निर्धारित की गई है।
दुकानदार अपनी दुकानों का कूड़ा तो समय पर नगर परिषद को सौंप रहे हैं लेकिन समय पर इसका भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसको लेकर नगर परिषद की टीम ने वीरवार को यह कार्रवाई अमल में लाई। अब दूसरे चरण में नगर परिषद की टीम घर-घर जाकर भी इसी तरह की कार्रवाई को अंजाम देगी।
विज्ञापन
नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुलेमान ने बताया कि मुख्य बाजार में उन दुकानदारों से गारबेज के लंबित भुगतान की राशि को मौके पर ही वसूल किया गया, जो लंबे समय से इसका भुगतान नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो भी दुकानदार समय पर भुगतान नहीं करेगा, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। ऐसे दुकानदारों के लाइसेंस तक रद्द किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दुकानदारों के साथ-साथ बहुत से मकान मालिक भी गारबेज राशि का भुगतान समय पर नहीं कर रहे हैं। अब घर-घर जाकर भी लंबित राशि एकत्रित की जाएगी।