फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hrtc pensioners meeting

Sirmour News: महीने की पहली तारीख को पेंशन बैंक खाते में डालने की मांग

Mon, 10 Mar 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
hrtc pensioners meeting
पांवटा साहिब में आयोजित बैठक के दौरान हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के पदा​धिका
सचित्र--
विज्ञापन

महीने की पहली तारीख को पेंशन बैंक खाते में डालने की मांग
परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार से उठाई मांग
पांवटा साहिब में बुलाई बैठक, सरकार से उठाई कई लंबित मांगें
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने प्रदेश सरकार से हर महीने की पहली तारीख को पेंशन देने की मांग की है। अपनी मांगों को लेकर मंच की बैठक पांवटा साहिब में हुई जिसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने की, जबकि कार्रवाई का संचालन हरशरण शर्मा ने किया।
बैठक में लंबित मांगों को मुद्दा गर्माया गया। पेंशनरों ने इस बात को लेकर गहरा रोष प्रकट किया कि उनको पेंशन के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बैठक में मौजूद प्रधान मोहन सिंह ठाकुर, महासचिव हरशरण शर्मा, रण सिंह, लायक राम, अशरफ अली ने प्रदेश सरकार से हर महीने की पहली तारीख को पेंशन देने की पुरजोर मांग की।
विज्ञापन

बैठक में अमन कुमार, गीता राम, त्रिलोकचंद, मोहम्मद इस्लाम ने सरकार व निगम से 2012 से लंबित पड़े डीए को देने की मांग की। उन्होंने कहा कि डीए 65 माह का हो चुका है, इसे अविलंब प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच के बालकराम, गुरदयाल सिंह, रामनाथ, त्रिलोक सिंह, कश्मीर, महिंद्र सिंह, गुमान सिंह, सुरेश कुमार, गोरखूराम और सतीश चंद ने 2016 से जारी नये वेतनमान से संबंधित सभी प्रकार के वित्तीय लाभ देने की मांग की। इसके अलावा लंबित पड़े चिकित्सा भत्ता बिलों के भुगतान के लिए एक मुश्त राशि जारी करने की मांग की।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed