फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hrtc pensioners meeting in nahan

Sirmour News: हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लंबित देयकों को लेकर सरकार के खिलाफ जताया रोष

Mon, 12 Oct 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
hrtc pensioners meeting in nahan
नाहन में परिवहन निगम के पेंशनरों की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला सिरमौर (नाहन) की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक रविवार को रीनताल में बने वरिष्ठ नागरिक केंद्र में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने की, जबकि संचालन महासचिव हरशरण शर्मा द्वारा किया गया। इस बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लटकी मांगों और वित्तीय देयकों को लेकर प्रदेश सरकार के ढुलमुल रवैये पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
पेंशनरों ने चेताया कि यदि उनकी न्यायसंगत मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे आगामी समय में उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने मुख्य रूप से कई जरूरी मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। कर्मचारियों ने मांग की कि सरकार तुरंत प्रभाव से लंबित डीए की किस्तों को जारी करे ताकि महंगाई के इस दौर में बुजुर्गों को राहत मिल सके। इसके अलावा जो सेवानिवृत्त कर्मचारी 65 से 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, उन्हें देय वित्तीय लाभ व भत्ते तुरंत जारी किए जाएं। पदाधिकारियों ने कहा कि परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर महीने की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे अपने दैनिक व चिकित्सीय खर्चे आसानी से उठा सकें। मंच के प्रधान ने कहा कि पेंशनर कई गंभीर रोगों से जूझ रहे हैं, इसके बाद भी उनके चिकित्सा भत्ता बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित पड़े चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का अविलंब भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

मंच ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय उच्च न्यायालय (डबल बैंच) द्वारा डीए की 8 प्रतिशत किस्त जारी करने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं। इसके बावजूद, सरकार और प्रबंधन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे पेंशनरों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में मंच के कई वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए। बैठक में मुख्य रूप से गुमान सिंह, गुरुचंद, गोरखूराम, मोहम्मद इलियास, गीता राम, राजेश कुमार, गुलशन कुमार अरोड़ा, मुजाहिद अली, राधा रानी, वीना, बृजभूषण, शशि बाला, तारा देवी, रजाना परवीन, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।---

नाहन में परिवहन निगम के पेंशनरों की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद

नाहन में परिवहन निगम के पेंशनरों की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed