फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hrtc bus reached in haripur dhaar and people welcomed to drivers and conducter

बस के हरिपुरधार पहुंचते ही चालक-परिचालक का फूलों से स्वागत

Wed, 30 Mar 2022 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
hrtc bus reached in haripur dhaar and people welcomed to drivers and conducter
हरिपुरधार (सिरमौर)। शिमला से रोनहाट के लिए नई बस सेवा शुरू हो गई है। मंगलवार को शाम करीब 4 बजे यह बस हरिपुरधार पहुंची तो लोग नई बस सेवा के शुरू होने पर खुशी से झूम उठे। लोगों ने बस के चालक और परिचालक का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा से जुड़े लोग मौजूद रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलबीर ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सरकार के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की और नई बस सेवा शुरू करने के लिए सरकार का आभार प्रकट किया। हालांकि, यह बस सेवा 28 मार्च से शुरू हो गई थी मगर समय को लेकर हुए विवाद के कारण पहले दिन यह बस सोलन तक ही पहुंच पाई। समय को लेकर जो समस्या पैदा हुई उसमें थोड़ा सा बदलाव करके मामले को सोमवार को ही सुलझा लिया गया था।
विज्ञापन

शिमला से इस बस के चलने का समय अब सुबह 8 बजकर 26 मिनट कर दिया गया है। सोलन में जहां समयसारिणी को लेकर विवाद पैदा हुआ था वहां से अब यह बस सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर चलेगी। यह बस शाम करीब 4 बजे हरिपुरधार पहुंचेगी और 4 बजकर 15 मिनट पर नैनीधार के लिए रवाना होंगी। हालांकि बस में लगे बोर्ड के मुताबिक बस शिमला से रोनहाट तक चलेगी। चालक परिचालक के मुताबिक बस फिलहाल नैनीधार तक ही चलेगी। नैनीधार से यह बस सुबह 8 बजे शिमला के लिए रवाना होगी। 12 बजे हरिपुरधार पहुंचेगी और 12 बजकर 15 मिनट सोलन के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed