फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hpseb pensioners union meeting in ponta

Sirmour News: हिमाचल सरकार कर रही युक्तिकरण के नाम पर बोर्ड को तोड़ने की साजिश

Wed, 12 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
hpseb pensioners union meeting in ponta
- हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर एसोसिएशन पांवटा इकाई की बैठक में भाग लेते पद्वाधिकारी व सदस
हिमाचल सरकार कर रही युक्तिकरण के नाम पर बोर्ड को तोड़ने की साजिश
विज्ञापन

कहा, पेंशनर संघ कड़े शब्दों में करता है निंदा, किसी भी सूरत में सहन नहीं
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर एसोसिएशन पांवटा इकाई की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पांवटा इकाई के प्रधान एससी गुप्ता ने की। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार की ओर से युक्तिकरण के नाम पर बोर्ड को तोड़ने की साजिश करने की कड़े शब्दों में निंदा की। पेंशनर वेलफेयर संघ ने कहा कि पांवटा संयुक्त एक्शन कमेटी ऑफ विद्युत बोर्ड कर्मचारी एवं पेंशनर का पूरा समर्थन करती है।

पांवटा इकाई अध्यक्ष एससी गुप्ता ने कहा कि पेंशनरों को वित्तीय लाभ की तीन डीए किस्तों तथा मेडिकल बिलों का भुगतान शीघ्र किया जाए। हाल ही में 700 पदों को सरपल्स करना, 51 इंजीनियरों के पद समाप्त करने व 81 चालकों को निकाला जाना पूरी तरह से विद्युत बोर्ड को तोड़ने की साजिश के तहत ही हो रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि पेंंशनरों का भविष्य भी बोर्ड के साथ ही जुड़ा हुआ है। विघटन किसी भी हालत में स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर बहादुर सिंह चौहान, पीके सिंगल, ओसी डोगरा, राम लुभाया शर्मा, एसएस ऋषिराज, पीपी सिंगला, अशोक वत्स, खुम्भ राम, महेश बाली, गुमान सिंह व पीतू राम समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed