{"_id":"2cd94836bb01e7e73d3d3d764d50ab8b","slug":"house-on-fire-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार बघेड़ा में मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार बघेड़ा में मकान जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो, राजगढ़ (सिरमौर)
Updated Sat, 14 Nov 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत थैना बसोतरी के धार बघेडा गांव में एक व्यक्ति के मकान में आग लगने से उसमें रखा सारा समान जलकर राख हो गया। पंचायत प्रधान सीमा देवी ने बताया कि बघेडा निवासी अमर सिंह का लकड़ी से बना दो कमरों मकान व एक रसोई जल गई। शुक्रवार को ढाई बजे जब उसकी पत्नी निशा देवी अपने पांच माह के बच्चे के साथ घर के बाहर थी तभी शॉर्ट सर्किट से उनके मकान में आग लग गई। जब तक गांव के लोग आते तब तक यह मकान और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
अमर सिंह ने बताया कि उसने घर में एक लाख रुपये की नकदी और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पंचायत प्रधान ने बताया कि अमर सिंह के मुताबिक सात-आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पंचायत प्रधान सीमा देवी ने पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की फौरी राशि दी है।
विज्ञापन
एसडीएम राणा प्रितपाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तहसीलदार राजगढ़ को मौके पर भेजने के आदेश दे दिए हैं। पटवारी हलका नुकसान का आंकलन कर कार्यालय को भेज देगा।
विज्ञापन