फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   house destroyed in panjahal panchyat in nahan block due heavy rain and many raod blocked

चार सदस्यों के परिवार ने भाई के घर में ली शरण

Mon, 04 Jul 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
house destroyed in panjahal panchyat  in nahan block due heavy rain and many raod  blocked
नाहन-शिमला एनएच पर चबाहां के पार सड़क पर गिरे पत्थर। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। मूसलाधार बारिश से नाहन विकास खंड की पंजाहल पंचायत में मकान क्षतिग्रस्त हो गया। दो कमरों के कच्चे मकान की छत और दीवार ढह गई। ऐसे में इसमें रहने वाले चार लोगों को अपने भाई के घर में शरण लेनी पड़ी है। पंजाहल पंचायत के काथला गांव के धनवीर सिंह का मकान रविवार सुबह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते के बाद संबंधित हल्का पटवारी रोहित ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया इस आपदा में धनवीर सिंह को करीब 75000 का नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। साथ मुआवजे के लिए कुछ दस्तावेज धनवीर सिंह मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल धनवीर अपने परिवार सहित भाई के साथ रह रहा है।
विज्ञापन

उधर, बरसात के चलते कौलांवालाभूड़ के बलसार में बिज्जा देवी का डंगा डह गया, इसके चलते करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रविवार को नाहन-शिमला एनएच पर चबाहां, दोसड़का, लादू आदि के पास पत्थर और मलबा आने से वाहनों को आवागमन में असुविधा हुई। इसके अलावा बारिश से नाहन मंडल की पांच, शिलाई मंडल की तीन और संगड़ाह मंडल की पांच सड़कें बंद हो गईं जिन्हें दोपहर बाद आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
छह घंटे बंद रहा शिलाई-पांवटा एनएच:
सतौन(सिरमौर)। शनिवार रात को क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से पांवटा-शिलाई एनएच 707 हेवना के समीप भूस्खलन से करीब छह घंटे बंद रहा। एनएच रात के समय बंद हुआ ऐसे में यहां से कम ही वाहन गुजरे। सुबह करीब 9:30 बजे इसे खुलवा दिया गया।
एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि एनएच के हेवना के पास भूस्खलन के चलते सड़क बंद हो गई थी। एनएच के चौड़ीकरण में लगी कंपनी को इसे बहाल करने को कहा गया, जिसे 9:30 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
--
पानी का स्तर बढ़ने से जटोन बैराज के खोले तीन गेट
ददाहू (सिरमौर)। क्षेत्र में शनिवार रात से रविवार सुबह तक भारी बारिश हुई। इससे सुबह के समय में जलाल नदी का जलस्तर एकदम से बढ़ गया। ऐसा होने से जटोन बैराज के तीनों गेटों को एक साथ खोलना पड़ा। रविवार सुबह 5:20 मिनट पर बैराज में एकाएक 81.79 क्यूमेकस पानी भर गया। ऐसे में पानी को बाहर निकालने के लिए तीनों गेटों को एक साथ नौ से 12 इंच तक खोलना पड़ा। पानी निकल जाने के बाद गेट बंद कर दिए गए। परियोजना के कार्यवाहक आरई अशोक ने बताया कि पानी का स्तर बढ़ने से बैराज के तीन गेटों को खोलना पड़ा।

---
नदियों में जल स्तर बढ़ने पर प्रशासन ने किया अलर्ट
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब प्रशासन व पुलिस ने जल स्तर बढ़ने के चलते नदी नालों से दूर रहने की हिदायत दी है। एसडीएम पांवटा विवेक महाजन और डीएसपी बीर बहादुर ने कहा है कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने आम जन मानस से अपील की है कि नदी नालों के समीप ना ज्राए।

हेवना के पास भूस्खलन से बंद हुआ पांवटा-शिलाई एनएच। संवाद

हेवना के पास भूस्खलन से बंद हुआ पांवटा-शिलाई एनएच। संवाद- फोटो : NAHAN

पंजाहल पंचायत के काथला गांव में बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। संवाद

पंजाहल पंचायत के काथला गांव में बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed