फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   home guard sathapna divas organised in nahan

आपदा और आंतरिक सुरक्षा में गृहरक्षकों का कार्य सराहनीय : वर्मा

Wed, 06 Dec 2023 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
home guard sathapna divas organised in nahan
होमगार्ड के 61वें स्थापना दिवस पर नाहन के विक्रम कैसल में प्रतिभागियों को सम्मानित करते अतिरिक्
सचित्र
विज्ञापन

आपदा और आंतरिक सुरक्षा में गृहरक्षकों का कार्य सराहनीय : वर्मा

होमगार्ड के 61वें स्थापना दिवस पर बोले अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। आपदा और आंतरिक सुरक्षा में गृह रक्षकों का कार्य बड़ा सराहनीय है। गृहरक्षक प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की जान और माल की रक्षा करते आ रहे हैं।

ये बात अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा ने होमगार्ड के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर गृहरक्षा चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र विक्रम कैंसल नाहन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में भारी मानसून के दौरान सिरमौर ताल और चारुवाला घाट, कडंईवाला में आई आपदा में इस वाहिनी ने बचाव एवं खोज कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ-साथ गृह रक्षक आग, भूकंप इत्यादि आपदाओं और मेलों व मंदिरों की सुरक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रशासन के साथ आम जन की सहायता के लिए सदैव कर्तव्य निष्ठा और अनुशासन के साथ तैयार रहते हैं।

इस मौके पर गृह रक्षकों ने मार्च पास्ट, ड्रिल, पीटी और आपदा प्रबंधन से संबंधित मॉक ड्रिल जैसी गतिविधियां भी कीं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और महाआदेशक होमगार्ड के संदेशों को पढ़ा गया।

कार्यक्रम में होमगार्ड बैंड ने उपस्थित लोगों का मधुर धुनों के साथ मनोरंजन किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले गृह रक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर कार्यवाहक प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कुमार, सेवानिवृत्त महानिदेशक गृहरक्षा केएस पुंडीर, जेसीओ एनसीसी उधम सिंह, प्रभारी वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र एवं प्लाटून कमांडर संतोष कुमारी, नरेश कुमार, लेखराज, अनिल कुमार व वाहिनी के प्रशिक्षण स्टाफ सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

होमगार्ड के 61वें स्थापना दिवस पर नाहन के विक्रम कैसल में प्रतिभागियों को सम्मानित करते अतिरिक्

होमगार्ड के 61वें स्थापना दिवस पर नाहन के विक्रम कैसल में प्रतिभागियों को सम्मानित करते अतिरिक्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed