{"_id":"67bc831971a29be764025088","slug":"holi-mela-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-144288-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ऐतिहासिक होली मेले के लिए दुकानों की बोली 38.10 लाख में हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ऐतिहासिक होली मेले के लिए दुकानों की बोली 38.10 लाख में हुई
विज्ञापन
होली मेले को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेते हुए नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर व अन्य: संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक होली मेले के लिए दुकानों की बोली 38.10 लाख में हुई
पांवटा साहिब के ठेकेदार संजय कुमार ने सबसे अधिक बोली लगाई
लाइटों का ठेका 4.04 लाख रुपयों में गया, झूलों की बोली 28 फरवरी को
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऐतिहासिक पांवटा होली मेले में लगने वाली दुकानों के प्लॉटों के लिए खुली बोली रखी गई जिसमे केवल चार ठेकेदारों ने भाग लिया। पांवटा के ठेकेदार संजय कुमार ने सर्वाधिक 38.10 लाख की बोली लगाकर ठेका अपने नाम कर लिया है। जबकि मेले के दौरान लाइटों का ठेका देहरादून के रविंद्र गाबा ने 4.04 लाख में लिया है। पांवटा साहिब में होली मेले के दौरान लगने वाले झूलों की बोली 28 फरवरी को होगी।
बता दें कि होली मेले में दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा हिमाचल के सैकड़ों व्यापारी पहुंचते हैं। विगत वर्ष 52.04 लाख में दुकानों के प्लाटों की बोली पहुंची थी। इसके चलते महंगे प्लाटों से छोटे व मध्यम वर्ग के दुकानदारों को काफी दिक्कतें आई थीं। इस वर्ष बेस प्राइज पिछले वर्ष से दस फीसदी कम रखा गया जिससे छोटे व आम व्यापारियों को प्लॉट सस्ते दाम पर मिल सके। सोमवार को 37 लाख रुपये से बोली की शुरुआत हुई। पांवटा साहिब के संजय कुमार ने सर्वाधिक 38.10 लाख रुपयों की बोली लगाकर ठेका अपने नाम कर किया है। जबकि 18 फीसदी जीएसटी अतिरिक्त देना होगा।
वहीं, होली मेला के दौरान लाइटों की बोली में चार ठेकेदारों ने भाग लिया। इसका ठेका उत्तराखंड देहरादून निवासी रविंद्र गाबा को 4.04 लाख में मिला है। बैठक में होली मेले में लगने वाले झूलों के लिए भी नगर परिषद सभागार ने बोली रखी गई। पिछली बार झूलों की बोली 75 लाख 52 हजार रुपये में गई थी लेकिन राशि अधिक होने के कारण इसमें किसी भी ठेकेदार ने भाग नहीं लिया। नगर परिषद ने बड़ा फैसला लिया है कि झूलों के ठेके के लिए भी बेस प्राइज कम कर 67 लाख रुपये रखा है। झूलों के लिए अब 28 फरवरी को बोली होगी।
विज्ञापन
बैठक में एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, पार्षद रविंद्र पाल सिंह, सीमा चौधरी, दीपा शर्मा, दीपक मलनहंस, राजेन्द्र कुमार, मनोनीत पार्षदों समेत नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार व लेखाकार बारूराम शर्मा मौजूद रहे।
संवाद