{"_id":"64048e9c06716abe0909c954","slug":"hola-mohala-programme-begin-in-ponta-sahib-nahan-news-c-19-1-79830-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भोग श्री अखंड पाठ साहिब से होला मोहल्ला कार्यक्रम का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भोग श्री अखंड पाठ साहिब से होला मोहल्ला कार्यक्रम का आगाज
विज्ञापन
सचित्र
भोग श्री अखंड पाठ साहिब से होला मोहल्ला कार्यक्रम का आगाज
पहुंचने वाली संगतों की सुविधा के लिए तैयारियां पूरी : हरभजन सिंह
आज निकलेगा पांवटा में नगर-कीर्तन और कल सजेगा कवि दरबार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में 339वां होला मोहल्ला श्रद्धापूर्वक और धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को भोग श्री अखंड अखंड पाठ साहिब के साथ ही कार्यक्रम शुरु हो गए हैं। पूरे दिन भर गुरमत समागत चलता रहा। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने देश विदेश से पहुंचने वाली समस्त संगतों की बेहतर सुविधा व सेवा के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं।
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी उपाध्यक्ष हरभजन सिंह, प्रबंधक जगीर सिंह, सदस्य हरप्रीत सिंह, करमवीर सिंह व कैशियर गुरमीत सिंह ने बताया कि ऐतिहासिक होला मोहल्ला पर गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में कार्यक्रम का आगाज हो चुका है। रविवार को तीन दिवसीय भोग श्री अखंड पाठ साहिब शुरू हुआ। सोमवार को सुबह 9:30 से कीर्तन दरबार सजेगा। दोपहर एक बजे से नगर-कीर्तन शुरू होगा जो गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर गीता भवन से मुख्य बाजार से बद्रीपुर होकर वापस पहुंचेगा।
इस दौरान गतका पार्टियों साहिबजादा अजीत सिंह अखाड़ा पांवटा, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सशस्त्र विद्यालय जगाधरी एवं पांवटा अपने जौहर दिखाएंगे।
मंगलवार को पूर्णिमा के दिन दीवान बाहर खुले पंडाल में सुबह 9:15 बजे से सायं पांच बजे तक सजेगा। रात 9 बजे से नगर परिषद खेल मैदान के इसी पंडाल में कवि दरबार सजेगा। इसमें देश भर से उच्च कोटि के पंथक कवि अपनी सुंदर रचना सुनाकर संगतों को निहाल करेंगे। इसमें गुरु घर के महान कीर्तनीय ढाढी जत्थे, गुरमत प्रचार एवं विद्वान संगतों को निहाल करेंगे।
विज्ञापन
बुधवार, 8 मार्च को निशान साहिब की सेवा सुबह 9 व 10 बजे शीश महल में अमृत संचार होगा। धार्मिक आयोजन के लिये गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुद्वारा साहिब परिसर और आसपास लगते क्षेत्र को भव्य तरीके से सजाया संवारा गया है।
-- -- -- सुरेश-- -तन्हा