फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hill akadus team win cricket match in ponta sahib

हिल्स एकादश और हिल्स बी टीमें मैच जीतकर अगले दौर में पहुंचीं

Thu, 10 Mar 2022 12:34 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
hill akadus  team win cricket match in ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद मैदान में चल रही 26वीं उत्तर भारतीय वीर शिवाजी क्रिकेट चैंपियनशिप में बुधवार को खेले गए मैच में हिल्स एकादश ने कमरऊ और हिल्स बी ने त्रिलोक बी टीम को हराया। दोनों टीमें जीत दर्ज कर अगले दौर में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को हुए पहले मैच में कमरऊ- बी टीम ने टॉस जीत कर 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। संदीप ने सर्वाधिक 35, रवि 15, राकेश ने 11, अमित ने 10 रन का सहयोग दिया।
विज्ञापन

हिल्स बी की तरफ से कपिल ने 3 और विनोद ने 2 विकेट लिए। जवाब में हिल्स- बी ने 7 विकेट के नुकसान पर केवल 12.3 ओवर में ही 137 रन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सुमेर ने सर्वाधिक 57, कपिल ने 30 और अजय ने 16 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरऊ- बी टीम की तरफ से पंकज ने 3, अब्भी ने 2, अनुज और वीरेंद्र ने 1-1 विकेट लिया। दूसरे मैच में हिल्स एकादश (ए) ने 15 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन बनाए। दिनेश ने 30 रन, दिनेश कुमार ने 21, जग्गी ने 13 और अमित ने 12 रन बनाए।

हरीश, प्रीतम और सूरज ने 2-2 व प्रांजल को एक विकेट लिया। जवाब में त्रिलोक- बी की टीम 12 ओवर में 81 रन पर सिमट गई। इसमें सतीश ने 30, सूरज ने 23 रन बनाए। हिल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमित ने 5, मनोज ने 2, प्रवीण व जगदीश ने 1-1 विकेट लिया। हिल्स टीम ने 49 रनों से जीत दर्ज कर ली।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed