फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hevy rain, Danga dameg

लोगों के घरों में घुसा भारी मलबा, डंगे भी टूटे

Thu, 21 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Thu, 21 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन

जिले में कई स्थानों पर वीरवार को हुई मूसलाधार बारिश ने भारी कहर बरपाया है। बारिश ने नाहन की बनकला पंचायत में भारी तबाही मचाई है। इस पंचायत में लोगों के घरों में मलबा व पानी घुस गया। मलबे के कारण देहरादून-पांवटा साहिब-चंडीगढ़ एनएच करीब चार घंटे बंद रहा। यही नहीं सड़क किनारे डंगे बारिश से ढह गए। खेतों में लगी मक्की की फसल बुरी तरह से तबाह हो गई।

विज्ञापन


वीरवार को हुई बारिश के कारण गुरुद्वारे से साथ लगते सुरेंद्र सैनी का पूरा घर कीचड़ और मलबे से भर गया। वहीं शंभुवाला में छोटी दुकानों के गिरने का खतरा भी पैदा हो गया है। बारिश से शंभुवाला में जगह-जगह सड़क मार्ग पर भारी मलबा आ गिरा। इससे यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। इसके अलावा नाहन क्षेत्र में भी भारी बारिश हुई। उल्लेखनीय है कि दो साल पहले शंभुवाला में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी।
विज्ञापन


पहाड़ से आए मलबे ने अपने साथ घरों का भी नामोनिशान मिटा दिया था। वहीं कई पशुओं को भी बाढ़ बहा ले गई थी। घरों में खड़ी गाड़ियां भी इस तबाही के मंजर की भेंट चढ़ गई थी। वीरवार को भी कुछ ऐसा ही मंजर लोगों के सामने आया। हालांकि बारिश से जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। मगर सड़कों, डंगों व खेतों में फसलों को जरुर नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसें लोग शंभुवाला स्थित सरकारी सराय के पास एनएच पर भारी मलबा गिरने से एनएच पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सरकारी व निजी बसें नियमित समय पर गंतव्य स्थानों तक नहीं पहुंच पाई। वहीं छोटे वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई घंटों तक लोग सड़क के खुलने का इंतजार करते रहे।


उधर, बनकला (शंभुवाला) पंचायत के प्रधान तपेंद्र शर्मा ने बताया कि वीरवार को हुई बारिश से भारी तबाही हुई। लोगों के घरों में पहाड़ से आया मलबा घुस गया। वहीं शंभुवाला बाजार में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क कई घंटों तक बंद रही। वहीं शंभुवाला के पास डंगे टूट गए और फसलें बर्बाद हो गई। शंभुवाला में छोटी दुकाने भी गिरने के कगार पर है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द क्षेत्र का निरीक्षण किया जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed