फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health

जिला में 612 टीमें करेंगी हिम सुरक्षा अभियान के तहत स्वास्थ्य सर्वे

Wed, 25 Nov 2020 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
health
पांवटा साहिब में हिम सुरक्षा अभियान का शुभारंभ करते ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी। - फोटो : NAHAN
पांवटा(सिरमौर)। सिरमौर में 612 सर्वे टीमों के माध्यम से 5 लाख 82 हजार लोगों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एकत्रित की जाएगी। यह बात ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने नागरिक अस्पताल पांवटा में 25 नवंबर से 27 दिसंबर तक चलने वाले हिम सुरक्षा अभियान के शुभारंभ अवसर पर कही।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत 612 सर्वे टीमों का गठन किया गया है जिसमें दो सदस्य आशा वर्कर और स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रतिदिन 30 घरों में जाकर कोविड, कुष्ठरोग, तपेदिक, मधुमेह, रक्तचाप से ग्रसित लोगों की जानकारी इकट्ठा करेंगे। लोगों को कोविड-19 और अन्य बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी भी देंगे। ऊर्जा मंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि सभी कोविड-19 बीमारी से बचाव के लिए जागरूक हों ताकि सभी मिलकर इस बीमारी को मात दे सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपाध्यक्ष खाद्य आपूर्ति निगम बलदेव तोमर ने अभियान शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताब जैन ने मुख्यातिथि का आभार प्रकट किया। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने पांवटा विकास खंड की 38 पंचायतों में कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी, पुलिस अधीक्षक डॉ. केसी शर्मा, उपमंडलाधिकरी पांवटा साहिब एलआर वर्मा, पांवटा नगर परिषद अध्यक्ष सीमा चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके पराशर आदि मौजूद रहे।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed