फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health

कोरोना वायरस से बचना है तो मिलना जुलना करें बंद

Wed, 18 Nov 2020 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
health
नाहन (सिरमौर)। देश सहित प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ गए हैं जिससे लोगों में खौफ है। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण स्कूलों में ताला तक लग चुका है। सरकार और जिला प्रशासन कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को लगातार एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं लेकिन लोगों पर इसका कोई असर नहीं है। लोग सामाजिक दूरी बनाए रखने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सरकार के मंत्री और विधायकों के अधिकतर कार्यक्रमों में भी सामाजिक दूरी नहीं अपनाई जा रही। दिवाली पर्व पर बाजारों में लोगों का हुजूम उमड़ा। लोगों ने मास्क तक नहीं लगा रखा था जिससे शहर के जागरूक लोगों में ऐसे लोगों के प्रति भारी नाराजगी है। इस संदर्भ में जब ‘अमर उजाला’ ने बुद्धिजीवियों से बात की तो उनकी नाराजगी कुछ यूं झलकी।
विज्ञापन

-साहित्यकार भुवन जोशी ने कहा कि प्रशासन हर व्यक्ति पर नजर नहीं रख सकता। हर व्यक्ति खुद और समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी समझें। घर से बाहर मास्क लगाकर और सामाजिक दूरी बनाए रखे।
विज्ञापन

-सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि सरकार ने लोगों को जो समझाना था समझा दिया। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को खुद आगे आने की आवश्यकता है। हर काम डंडे से हो यह जरूरी नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. पारूल चौहान ने कहा कि लोगों को सरकार को सहयोग देना चाहिए। घर से बाहर निकलें तो सामाजिक दूरी बनाए रखें। अनावश्यक रूप से वस्तुओं को न टच करें और मास्क लगाए रखें, तभी हम खुद और परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।

-वरिष्ठ नागरिक जगमोहन सिंह भंडारी ने कहा कि जब तक कोरोना की दवा बन नहीं जाती तब तक लोग समझदारी से काम लें। भीड़ से खुद को बचाकर रखें तभी हम कोरोना से निपट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed