फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health

जिले में 11 और कोरोना संक्रमित, 11 ने जीती जंग

Fri, 06 Nov 2020 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
health
पांवटा साहिब में बच्ची की हत्या के मामले में जानकारी जुटाने पहुंचे एसपी डॉ. खुशहाल चंद शर्मा। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 11 और मामले आने से हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव आए लोगों में छह मामले आरटीपीसीआर जबकि पांच मामले रेपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव आए सभी लोगों को विभाग ने आइसोलेट कर दिया है। उधर, शुक्रवार को 11 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो गए।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की कोविड लैब में 470 सैंपल जांच के लिए लगाए गए थे। इनमें 458 सैंपल निगेटिव आए, जबकि छह सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। पॉजिटिव आए लोगों में आदर्श कालोनी पांवटा साहिब से 31 वर्षीय युवक, भाटांवाली में 54 वर्षीय महिला, पांवटा के ही ठाकरगवाना में 35 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव निकला। इसके अलावा पुडली में 57 वर्षीय महिला और पांवटा में ही 44 वर्षीय पुरुष संक्रमण की चपेट में आए। हरिपुरधार के अंतर्गत आने वाले पनोग में भी 39 साल का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

उधर, रेपिड एंटीजन टेस्ट में भी जिले के विभिन्न इलाकों से पांच लोग कोरोना वायरस से ग्रस्त पाए गए। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि पॉजिटिव आए लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर, रेपिड एंटीजन टेस्ट और ट्रूनेट के तहत जिले में कुल 503 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 11 लोग पॉजिटिव निकले। इनमें से छह मामले आरटीपीसीआर तथा पांच मामले रेपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पहले से संक्रमित चल रहे 11 लोगों ने कोरोना से जंग भी जीत ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed