फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health

इस बार स्कूलों की बजाय घर-घर मिलेंगी एल्बेंडाजोल दवा

Wed, 28 Oct 2020 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
health
नाहन (सिरमौर)। कोरोना काल के चलते इस बार बच्चों को स्कूलों की बजाय घर पर ही एल्बेंडाजोल की खुराक उपलब्ध होगी। कोरोना की जंग के बीच विभिन्न तरह के दायित्व निभा रहीं आशा कार्यकर्ताओं को यह दायित्व सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

सिरमौर जिला में 2 से 10 नवंबर तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन होगा। हर बार कृमि दिवस पर बच्चों को स्कूलों में ही एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाती है लेकिन वर्तमान में कोरोना काल चल रहा है। लिहाजा सभी बच्चों को आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन दवाओं का वितरण करेंगी ताकि बच्चे इनका सेवन कर सकें।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निर्दोष भारद्वाज ने बताया कि 2 नवंबर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस शुरू हो रहा है। यह दिवस 10 नवंबर तक मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता इस बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सहायता से घर-घर जाकर एल्बेंडाजोल की दवा खिलाएंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण चल रहा है, जिसके चलते स्कूल बंद हैं। लिहाजा, बच्चों को घरों में ही यह दवा वितरित की जाएगी। प्रयास रहेंगे कि कोई भी बच्चा इस दवा से न छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि बच्चे के पेट में कीड़े होंगे तो उसमें खून की कमी होगी। लिहाजा बच्चे का शरीर भी कमजोर होगा। इसके लिए जिला स्तरीय बैठक हो चुकी है। जल्द ही आशा कार्यकर्ताओं को इन दवाओं की सप्लाई दे दी जाएगी ताकि घर-घर में बच्चों को इसकी खुराक खिलाई जा सके।
..............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed