फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health

रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली, अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटके ताले

Tue, 27 Oct 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
health
पांवटा साहिब में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर लटका ताला। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में पिछले 4 वर्षों से अल्ट्रासाउंड रूम में ताला लटका हुआ है। जिले के सर्वाधिक ओपीडी वाले अस्पताल में से एक होने और रोज औसतन 25 से 35 गर्भवती महिलाओं और सामान्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाना होता है। जनवरी, 2017 से रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। इस वजह से केंद्र और राज्य सरकार की गर्भवती महिलाओं को फ्री अल्ट्रासाउंड योजना की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मजबूरन निजी क्लीनिकों में अधिक राशि खर्च कर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने इस मुद्दे को लंबे समय से उठाया है लेकिन परिणाम अब तक शून्य ही रहे हैं।
विज्ञापन

पांवटा निवासी मजदूर नेता प्रदीप चौहान, भरत ठाकुर, राजेंद्र सिंह, सुमन शर्मा, तनुजा, स्वाति, कपिल तोमर, वीना शर्मा और संजीव कुमार का कहना है कि 4 वर्ष पहले रेडियोलॉजिस्ट पदोन्नत होकर चले गए थे। उस वक्त से अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका हुआ है। लाखों रुपये की मशीन भी रेडियोलॉजिस्ट के बिना धूल फांक रही है।
विज्ञापन

दूरदराज क्षेत्रों से गरीब न मध्यम वर्ग की गर्भवती महिलाएं तथा सामान्य मरीज अस्पताल में काफी उम्मीद से आते हैं। गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होता था। स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास रोजाना सैकड़ों गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य जांच को पहुंचती हैं। दिन में 25 से 35 महिलाओं और दर्जनों सामान्य वर्ग मरीजों को प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रोगियों को अल्ट्रासाउंड बाहर के निजी लैब से मंहगे दरों पर करवाना पड़ता है। नौ महीने के अंतराल में तीन से चार बार अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है। केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में सभी टेस्ट और अन्य सुविधाएं मुफ्त योजना चलाई थी। पात्र महिलाओं को बाहर 700 या अधिक राशि देकर टेस्ट करवाने पड़ते हैं। लोगों ने मांग की है कि नाहन मेडिकल कॉलेज से सप्ताह में दो दिन किसी रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी लगाई जाए। सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त पड़े पद को जल्द भरने की सरकार और विभाग से भी मांग रखी है।

उधर, इस बारे अस्पताल के प्रभारी डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि विभाग को यहां पर रेडियोलॉजिस्ट का पद लंबे समय से रिक्त है। इस पद को भरने के लिए सीएमओ के माध्यम से सरकार और विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed