फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health

पांवटा क्षेत्र में 11 लोगों के पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप

Mon, 26 Oct 2020 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
health
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब और गिरिपार क्षेेत्र में 11 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं जिसमें 8 महिलाएं शामिल हैं। संक्रमित आए लोगों में 3 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सिविल अस्पताल पांवटा डायलिसिस सेंटर के 2 कर्मी , एक पटवारी के लिए चयनित महिला और एक शिक्षिका भी शामिल हैं। संक्रमित लोगों को होम क्वारंटीन या कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार 24 और 25 अक्तूबर को पांवटा साहिब में कोरोना सैंपल लिए गए थे जिसमें 12 लोगों की रिपोर्ट लैब से पॉजिटिव आई है। इन संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री स्वास्थ्य विभाग ने खंगाल ली है जिसमें पुरुवाला अमरगढ़ निवासी महिला(34) स्थानीय सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। महिला के घर में पति और 2 बच्चे हैं। माजरा के मेलियों निवासी महिला (44) आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता है। घर में पति और बेटा संपर्क में रहे हैं।
विज्ञापन

पांवटा माजरा निवासी महिला (57) भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। घर में पति, बेटा और बेटी हैं। मिश्रवाला निवासी महिला (38) भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। संक्रमित महिला के घर में पति और दो बच्चे हैं। कमरऊ क्षेेत्र निवासी महिला(26) गर्भवती है। टेस्ट करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित महिला के घर में पति और बेटा संपर्क में रहे हैं। पांवटा के वार्ड-3 निवासी युवती (23) भी संक्रमित निकली हैं। युवती पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में डायलिसिस विभाग में कार्यरत है। घर में बहन और उसका बेटा है। पांवटा के शमशेरपुर निवासी (26) युवक सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में डायलिसिस विभाग में कार्यरत है। संक्रमित के साथ सोनू भी रहता है जो सिविल अस्पताल पांवटा में ही कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गिरिपार की अंबोया पंचायत निवासी महिला (49) भी कोरोना संक्रमति निकली है। जो शिक्षा विभाग के गौजर स्कूल में टीजीटी पद पर तैनात हैं। शिक्षिका के घर में शिक्षक पति और 2 बच्चे हैं। पांवटा के कुंजा मतरालियों निवासी व्यक्ति (30) समीप डेंटल कॉलेज मैनकाइंड फैक्ट्री कुंजा इकाई में नौकरी करता है। संक्रमित कमरे में अकेला ही रहता है। पांवटा वार्ड-6 सूर्या कॉलोनी निवासी महिला (31) का फॉलोअप सैंपल भी पॉजिटिव आई है। महिला पटवारी के लिए चयनित हुई है, 14 अक्तूबर को सैंपल लिया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला के घर में पति और 2 बच्चे भी हैं। वहीं, राजबन संस्थान का एक व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है जिससे संस्थान ने एमएच देहरादून शिफ्ट कर दिया है।

उधर, बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देयोल ने पुष्टि की है। बीएमओ ने कहा कि सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग टीम ने संक्रमितों के घरों में तथा कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट कर दिया है।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed