{"_id":"5f0f464d8ebc3e635c771b5a","slug":"health-nahan-news-sml338499098","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में दाखिल गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में दाखिल गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
नगर परिषद नाहन का कर्मचारी लोकनिर्माण विभाग के गेट को सैनिटाइज करता हुआ।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह मेडिकल कॉलेज नाहन में चेकअप को आई एक गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। महिला की उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। लगभग एक महीने बाद उसका प्रसव होना है। जिला सिरमौर में अब कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। जबकि अब तक कुल 47 मामले पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें 35 ठीक हो गए हैं, जबकि 7 माइग्रेट हुए। कोरोना संक्रमित पाई गई महिला शहर के शहर के मोहल्ला गोविंदगढ़ की रहने वाली है।
स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में चेकअप या उपचार के लिए आ रही गर्भवती महिला के टेस्ट करवा रहा है। इसी के तहत महिला का भी टेस्ट किया गया था। बुधवार दोपहर को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला को नाहन मेडिकल कॉलेज में ही दाखिल किया गया है। महिला का किसी भी तरह का यात्रा इतिहास नहीं है। वह अब तक अपने घर में ही रह रही थी। ऐसे में महिला कैसे संक्रमित हुई, यह पता लगाना स्वास्थ्य विभाग के लिए एक पहेली बन गया है।
प्रशासन की मानें तो महिला के घर पहुंचे किसी रिश्तेदार के संपर्क में आने से महिला संक्रमित हुई होगी। महिला से संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। वहीं, गोबिंदगढ़ मोहल्ला में रैंडम सैंपलिंग की भी तैयारी की जा रही है। वीरवार से मोहल्ला में रैंडम सैंपल लिए जाएंगे। वहीं, गोविंदगढ़ मोहल्ला के कुछ क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाने की भी उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने अधिसूचना जारी कर दी है। उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने महिला के पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला का यात्रा इतिहास नहीं है। हो सकता है किसी रिश्तेदार के घर आने से वह संक्रमित हुई हों। इस बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
---------------------
बॉक्स के लिए---
महिला को नहीं किया जा सका शिफ्ट
गर्भवती होने के कारण महिला को अभी तक शिफ्ट नहीं किया जा सका है। महिला करीब का अगले महीने प्रसव होना है। बच्चा गर्भ में टेढ़ा होने से सीजेरियन की भी जरूरत पड़ सकती है। लिहाजा, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अभी तक यह तय नहीं कर पाया है कि महिला को कहां पर आईसोलेट किया जाए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि महिला को शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।