{"_id":"6964eceb363918fe3b06baea","slug":"health-camp-nahan-news-c-177-1-ssml1028-169412-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: डॉ. हाजरा रूबी ने वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य जांचा, किया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: डॉ. हाजरा रूबी ने वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य जांचा, किया उपचार
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर नाहन में वरिष्ठजनों की जांच करती होम्योपेथी डॉ रूबि हाजरा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। आस्था वेलफेयर सोसायटी की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर नाहन में सोमवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। होम्योपैथी डॉ. हाजरा रूबी ने शिविर में आए वरिष्ठ नागरिकों के रक्तचाप (बीपी), शुगर समेत अन्य बीमारियों की जांच की और उनको दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध करवाईं। इसके अलावा विभिन्न बीमारियों की जांच रिपोर्ट भी देखी। शिविर में मौजूद कई लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के टिप्स भी प्रदान किए।
डॉ. हाजरा रूबी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने होम्योपैथी स्वास्थ्य केंद्र नाहन से महीने में दो दिन उनको वरिष्ठ नागरिक केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजा है। यहां हर महीने दो दिन स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है। दवा लेने के बाद कई लोग पूर्ण रूप ठीक भी हुए हैं।
शिविर में करीब 30 वरिष्ठजनों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस मौके पर केंद्र की मैनेजर अर्चना सैनी भी मौजूद रहीं।
-- -- संवाद