फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health camp in kolawalanbhood

Sirmour News: कौलावालांभूड़ में 147 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

Sun, 21 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
health camp in kolawalanbhood
क्षेत्र के 120 जरूरतमंद परिवारों को बांटी राशन किटें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भाजपा मंडल त्रिलोकपुर और साईं अस्पताल नाहन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को कौलावालांभूड़ में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इसका शुभारंभ किया। शिविर में 147 लोगों के बीपी, शुगर, खून, हीमोग्लोबिन, दांत, टीबी, नेत्र व अन्य रोगों की जांच की गई। साथ ही निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

इस मौके पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को एक बहुत बड़ी मैराथन का आयोजन शिमला में किया गया। शिमला के रिज पर सिरमौर जिले से हिंदी गायक मोहित चौहान ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


डॉ. बिंदल ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अवसर पर कौलावालांभूड़ में 120 निर्धन परिवारों को राशन किट वितरित की गई। इसमें राशन के साथ कंबल भी शामिल हैं। इसके अलावा एक हजार प्राथमिक किट भी शिविर में भाग लेने वालों को बांटे गए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री तपेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा, पंचायत प्रधान रीतू चौधरी, उपप्रधान अनिल ठाकुर, बीडीसी सदस्य प्रमिता शर्मा, युवा मोर्चा के गोवर्धन, राजीव चौधरी, पूर्व प्रधान महेंद्र पाल, प्रधान संदीपक तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed