{"_id":"69eb5fb363b36abdbd0a1677","slug":"health-camp-in-diet-nahan-news-c-177-1-nhn1002-177136-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: डाइट नाहन में 128 लोगों का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: डाइट नाहन में 128 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन
डाइट नाहन में शिविर में प्रशिक्षुओं के स्वास्थ्य की जांच करतीं स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
-टीबी के लक्षण और बचाव की भी दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से डाइट नाहन में एनसीडी और निक्षय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डाइट के प्रशिक्षुओं और स्टाफ के स्वास्थ्य की जांच, स्क्रीनिंग के साथ-साथ टीबी के प्रति जागरूक किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिषा अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 128 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान 4 लोगों में बीपी, 2 में शुगर के लक्षण पाए गए। 34 की इएनटी, 13 की एनीमिया और 8 की आंखों की जांच की गई। इसके अलावा 128 एक्सरे किए गए। टीबी के संभावित लक्षण पाए जाने पर 10 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
उन्होंने बताया कि शिविर में हैंड हेल्ड पोर्टेबल मशीन के माध्यम से मौके पर ही एक्सरे जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। शिविर के दौरान उपस्थित प्रशिक्षुओं को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में क्षय रोग मुक्त अभियान के तहत नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से न केवल लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है, बल्कि उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। संवाद