फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health camp in badu sahib

Sirmour News: बड़ू साहिब में निशुल्क चिकित्सा शिविर में 506 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

Sun, 04 Oct 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
health camp in badu sahib
बड़ू साहिब में आयोजित बहु-विशेषता चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा शिविर में जांच करते चिकित्सक। स्रो
बडू साहिब में निशुल्क चिकित्सा शिविर में 506 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
विज्ञापन


-पहले दिन 492 लोगों की ओपीडी जांच, 14 मरीजों की सफल सर्जरी

-मेडिसिन में 148 और नेत्र रोग विभाग में 127 लोगों ने कराया उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। अकाल चैरिटेबल अस्पताल बडू साहिब में अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग और स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के सहयोग से दो दिवसीय निशुल्क बहु-विशेषता चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा शिविर शुरू हुआ। शिविर में पहले दिन दोपहर तीन बजे तक 506 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
इस दौरान 492 लोगों ने विभिन्न विभागों में ओपीडी परामर्श और जांच करवाई, जबकि 14 मरीजों की सफल सर्जरी की गई। शिविर का आयोजन संत बाबा इकबाल सिंह के 100 वर्ष के जीवन और मानवता के प्रति समर्पण को समर्पित कार्यक्रमों के तहत किया गया है। इसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, जांच और उपचार की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन


शिविर के पहले दिन मेडिसिन विभाग में 148, नेत्र रोग में 127, ऑर्थोपेडिक्स में 83, स्त्री एवं प्रसूति रोग में 27, ईएनटी में 44 और ऑडियोलॉजी में पांच लोगों ने परामर्श लिया। इसके अलावा 58 लाभार्थियों की बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच की गई। अस्पताल में विभिन्न रोगों की जांच के साथ जरूरत के अनुसार मरीजों को उपचार और सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। शिविर में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में अनुभवी चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम सेवाएं दे रही है। इसमें डॉ. गौतम सिंह, डॉ. जीपी सिंह और डॉ. राजिंदर सिंह सहित अन्य चिकित्सक शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दो दिवसीय शिविर में लोगों को विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श और आवश्यक उपचार की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed