फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health ayert in sirmaur

सिरमौर में एक अगस्त से घर-घर होगी टीबी की जांच

Mon, 26 Jul 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
health ayert in sirmaur
क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम की विशेष समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त सिरमौर। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में टीबी के मरीजों का पता लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एक अगस्त से स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम घर-घर जाकर टीबी मरीजों की पहचान करेगी। टीबी के लक्षण पाए जाने पर बलगम की जांच के लिए सैंपल लेकर टेस्टिंग सेंटर को भेजे जाएंगे। उपायुक्त रामकुमार गौतम ने सोमवार को क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला में क्षय रोगियों की पहचान के लिए खंड स्तर पर 609 टीमों का गठन किया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर और महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाडी कार्यकर्ता और आवश्यकता पड़ने पर आयुर्वेदिक विभाग के फार्मासिस्ट की सहायता ली जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने विभाग को आदेश दिए कि जिला के सभी हाई रिस्क क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र और निर्माणाधीन कार्यों में लगे लोगों की टीबी जांच करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त 28 जुलाई से 31 जुलाई तक गठित टीमों को विधिवत प्रशिक्षण देना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिला में 8 स्थानों जिसमें शिलाई, पांवटा साहिब, ददाहू, सरांहा, राजगढ़, नौहराधार, संगड़ाह और मेडिकल कॉलेज नाहन में कफ कॉर्नर स्थापित किया जाएगा जिसमें जिलावासी बलगम की मुफ्त जांच करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से क्षय रोग पर काबू करने के लिए ‘टीबी आरोग्य साथी’ एप लांच किया गया है। इसके अतिरिक्त क्षय रोग के बारे में अधिक जानकारी के लिए 104 टोल फ्री नंबर पर भी संपर्क करा सकते हैं। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। टीबी की शुरुआती लक्षण पाए जाने पर बलगम की जांच करवाएं ताकि शुरुआती स्तर पर ही इसे इलाज कर रोका जा सके।

इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीना सांगल ने अगस्त माह से आरंभ होने वाले टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक्टिव केस फाइंडिंग का प्रारूप प्रस्तुत किया। इस बैठक में जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, डीपीओ आईसीडीएस राजेंद्र नेगी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ज्ञान सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed