फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hatti samiti ponta organised meetin in aanjboj bharli and discuss many issues

भ्रांतियां फैलाकर भाईचारा तोड़ने का हर प्रयास होगा विफल : कुंदन शास्त्री

Sun, 19 Jun 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
hatti samiti ponta organised meetin in aanjboj bharli and discuss many issues
पांवटा साहिब(सिरमौर)। गिरिपार आंजभोज क्षेत्र के ग्राम भरली में शनिवार को पांवटा हाटी समिति इकाई की बैठक हुई। इसमें पांवटा इकाई के अध्यक्ष ओपी चौहान और केंद्रीय कार्यकारिणी के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गिरिपार क्षेत्र की जनजातीय दर्जा दिलाने के लिए अभी तक की गई कार्रवाई के बारे में सभी को अवगत करवाया गया। हाटी समुदाय के बीच में फैलाई जा रही गलत भ्रांतियां तथा विपरीत प्रचार पर भी गहन विचार मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री और पांवटा इकाई अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि हाटी समुदाय इस मुद्दे को लेकर सभी बंधु एकजुट हैं। सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया है कि गिरिपार क्षेत्र के सभी वर्ग के साथ संपूर्ण हाटी समुदाय कदम से कदम मिलाकर चलता रहेगा। यह भी निर्णय लिया गया कि हाटी समुदाय गिरिपार क्षेत्र के सभी समुदाय को साथ में लेकर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बबीता चौहान ग्राम पंचायत प्रधान शिवा, अतर सिंह नेगी, रण सिंह चौहान, जयपाल सिंह ठाकुर, रामलाल शर्मा, ओपी शर्मा और प्रधान देवराज नेगी समेत हाटी समुदाय के लोगों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed