{"_id":"616c6c7bc910c94b4e50be18","slug":"harsit-and-swati-win-the-under-19-badminton-pratiyogita-nahan-news-sml38751864","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 में हर्षित नौटियाल और स्वाति बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 में हर्षित नौटियाल और स्वाति बनीं विजेता
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला बैडमिंटन संघ ने दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सफलता पूर्वक आयोजित की। इंडोर स्टेडियम चंबा मैदान नाहन में आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में ओवेका इलेक्ट्रिकल्स ग्रुप ऑफ श्री श्याम इंडस्ट्रीज के मालिक नितेश चौधरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में पुरुष एकल में हर्षित नौटियाल विजेता और रक्षित उपविजेता रहे। पुरुष युगल में हर्षित नौटियाल और आशीष की जोड़ी ने पहले स्थान पर जीत दर्ज की। जबकि रक्षित और आदर्श की जोड़ी ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-19 बालक वर्ग में हर्षित नौटियाल पहले, रक्षित दूसरे स्थान पर रहे। जबकि अंडर-19 बालक युगल वर्ग में हर्षित नौटियाल एवं आदर्श की जोड़ी ने पहला, रक्षित और अभय की जोड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17 बालक एकल वर्ग में दिव्यांश ठाकुर ने पहला, निकुंज रमौल ने दूसरा, अंडर-15 बालक एकल वर्ग में दिव्यांग ठाकुर ने पहला और निकुंज रमौल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-13 बालक एकल वर्ग में निकुंज रमौल ने पहला और पार्थ ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में स्वाति शर्मा ने पहला, आंचल ठाकुर ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में स्वाति शर्मा ने पहला और स्तुति पुंडीर ने दूसरा स्थान अर्जित किया। अंडर-15 बालिका एकल वर्ग में शुभांगी चौधरी ने पहले और नोशी रमौल ने दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की। अंडर-13 बालिका एकल वर्ग में शुभांगी चौधरी ने पहले और निवृत्ति चौधरी ने दूसरे स्थान को अर्जित किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान बंसी चौहान, अजय चौहान, अभिषेक और संदीप चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समापन समारोह में जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अधिवक्ता सुरेंद्र हिंदुस्तानी, राज्य बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, राज्य कोषाध्यक्ष संजय कालिया, जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव डॉ. प्रेम राज भरद्वाज, मनीष जैन, मनीष लोहिया, नितीश शर्मा, नीरज कांत रमौल, विकास ठाकुर, पिंकी रमौल, डॉ. नलिन रमौल, सुमित चौधरी, गुरबचन समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
अधिवक्ता सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने बताया कि जिला स्तर पर विजयी प्रतिभागी ही स्टेट लेवल पर होने वाली विभिन्न आयु वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में शामिल हो सकेंगे।