फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   guru nanak mission school students visit in rajsathan

Sirmour News: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी राजस्थान शैक्षणिक भ्रमण पर निकले

Sun, 04 Oct 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
guru nanak mission school students visit in rajsathan
राजस्थान के शाही इतिहास से रूबरू हुए गुरु नानक मिशन स्कूल के विद्यार्थी
विज्ञापन


जयपुर राजघराने के महाराजा सवाई पदमनाभ सिंह से की विशेष मुलाकात, स्कूल निदेशक ने सरोपा व शॉल भेंट कर किया अभिनंदन

शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने करीब से जानी राजस्थान की संस्कृति, विरासत और स्थापत्य कला

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब के विद्यार्थी राजस्थान के शैक्षणिक भ्रमण पर हैं। यात्रा के दौरान जयपुर पहुंची स्कूल की टीम ने जयपुर राजघराने के महाराजा सवाई पदमनाभ सिंह से विशेष मुलाकात की। विद्यार्थियों के लिए यह मुलाकात राजस्थान के शाही इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को करीब से समझने का विशेष अवसर बनी।
यह विशेष मुलाकात राजमाता पद्मिनी के जन्मदिवस के अवसर पर हुई। इस दौरान स्कूल के निदेशक गुरजीत सिंह सैनी, प्रबंधन समिति के सदस्यों और विद्यार्थियों को महाराजा सवाई पदमनाभ सिंह से संवाद करने और उन्हें शुभकामनाएं देने का अवसर मिला। स्कूल निदेशक गुरजीत सिंह सैनी ने महाराजा का पारंपरिक रूप से सम्मान करते हुए उन्हें सरोपा और शॉल भेंट कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन


शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक परंपराओं और राजशाही स्थापत्य कला से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राजस्थान की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से जाना। महाराजा के साथ बिताया समय विद्यार्थियों के लिए शाही इतिहास और संस्कृति को समझने का अलग अनुभव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और व्यावहारिक शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किताबों में पढ़े इतिहास और संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से देखने से विद्यार्थियों की समझ और व्यापक होती है। राजस्थान की यात्रा बच्चों को देश की विविधता, इतिहास और विरासत से जोड़ने का माध्यम बनी है। स्कूल परिवार ने इस यात्रा को विद्यार्थियों के लिए जीवनभर याद रहने वाला अनुभव बताया।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed