{"_id":"57c5c4dc4f1c1b453b2cb1ac","slug":"guru-nanak-mission-ponta-win-the-basketbal-compettion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल में गुरु नानक मिशन पांवटा टीम चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाल में गुरु नानक मिशन पांवटा टीम चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर छात्र अंडर-19 खेलकूद वर्ग में गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बास्केटबाल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। अब बास्केटबाल व एथलेटिक्स टीम के 9 खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्कूली खेलों में प्रतिनिधित्व करेंगे। जीएनएमएस पांवटा के प्रधानाचार्य बीएस सैनी ने कोच गुरनाम सिंह व टीम को बधाई दी है।
टीम कोच गुरनाम सिंह ने बताया कि अंडर-19 छात्र वर्ग के फाइनल में सतौन की टीम को 54-32 से हराया। इससे पहले, सेमीफाइनल में ददाहू को 42-31 से पराजित किया था। एथलेटिक्स में 2 स्वर्ण, 9 रजत व 4 कांस्य पदक प्राप्त किए। ट्रिपल जंप में गुरदीप सिंह ने और 100मी. दौड़ में संजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल पहुंचने पर विजेता टीम का शानदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन