फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   guru gobind nahan aagman divas celebrated

Sirmour News: गुरु गोबिंद सिंह महाराज का नाहन आगमन दिवस मनाया

Tue, 30 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
guru gobind nahan aagman divas celebrated
गुरूद्वारा दशमेश अस्थान साहिब नाहन में आयोजित कीर्तन समागम में भाग लेते श्रद्धालु। संवाद
गुरु गोबिंद सिंह महाराज का नाहन आगमन दिवस मनाया
विज्ञापन

गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन समागम और नगर-कीर्तन का आयोजन

10 दिवसीय आगमन जोड़ मेले का हो रहा आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह महाराज का आगमन दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 339 साल पहले गुरु गोबिंद सिंह महाराज आनंदपुर साहिब से चलकर नाहन पहुंचे थे जिसे नाहन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समूह सिख जत्थेबंदियाँ आगमन जोड़ मेले के रूप में मानती हैं।
मंगलवार को गुरुद्वारा परिसर में जहां विशाल कीर्तन समागम का आयोजन किया गया तो वहीं यहां दोपहर बाद शहर में नगर-कीर्तन निकाला गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में संगतों ने भाग लिया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा परिसर में आयोजित धार्मिक कीर्तन समागम में विशेष तौर पर शिरकत करने पहुंचे स्थानीय कांग्रेस के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि आज के दिन गुरु गोबिंद सिंह महाराज नाहन पहुंचे थे जिसे नाहन की संगतों द्वारा धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । उन्होंने बताया कि यहां आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में सैकड़ों की संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज में फैल रहे धर्म के नाम पर भेदभाव को समाप्त कर एक साथ मिलकर सभी धर्म को संयुक्त रूप से गुरु गोबिंद सिंह महाराज के दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज के नाहन आगमन दिवस को लेकर यहां 10 दिनों तक आगमन जोड़ मेला भी चला है जिसमें विभिन्न धार्मिक कीर्तन समागम, नगर-कीर्तन समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

गुरूद्वारा दशमेश अस्थान साहिब नाहन में आयोजित कीर्तन समागम में भाग लेते श्रद्धालु। संवाद

गुरूद्वारा दशमेश अस्थान साहिब नाहन में आयोजित कीर्तन समागम में भाग लेते श्रद्धालु। संवाद

गुरूद्वारा दशमेश अस्थान साहिब नाहन में आयोजित कीर्तन समागम में भाग लेते श्रद्धालु। संवाद

गुरूद्वारा दशमेश अस्थान साहिब नाहन में आयोजित कीर्तन समागम में भाग लेते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed