फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   governor in nahan city

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नाहन शहर का किया पैदल भ्रमण

Tue, 24 Nov 2015 10:35 PM IST
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 24 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
governor in nahan city

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मंगलवार दोपहर बाद नाहन पहुंचे। वह बुधवार को रेणुजी मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। नाहन पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले पूरे शहर का पैदल भ्रमण कर नाहन को करीब से देखा और स्कूली बच्चों से बात की।

विज्ञापन


इसके बाद सर्किट हाउस में स्थानीय विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने राज्यपाल का स्वागत किया। सिरमौर में पहली बार आगमन पर उन्हें बधाई दी। इससे पूर्व महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत नाहन बाजार घूमने निकले। इस दौरान स्कूली बच्चों से भी गर्वनर मिले। उन्होंने बच्चों के साथ फोटो खिंचवाने के आग्रह को भी सहर्ष स्वीकार किया। दर्जनों दुकानदारों का राज्यपाल ने कुशलक्षेम पूछा। बड़ा चौक बाजार में जब कुछ युवतियों ने राज्यपाल के चरण स्पर्श किए तो राज्यपाल ने उन्हें कहा कि आप देवियां हो, पूजनीय हो, हमें आपके चरण स्पर्श करने चाहिए। राज्यपाल के इस अंदाज को देखकर हर कोई उनका मुरीद हो गया। करीब पौने छह बजे राज्यपाल सर्किट हाउस से अचानक घूमने निकल पड़े। इस दौरान गुन्नूघाट से होते हुए राज्यपाल ने शहर के मुख्य बड़ा चौक बाजार का दौरा किया।
विज्ञापन


इसके बाद वह सीधे दिल्ली गेट पहुंचे, जहां से मालरोड होते हुए वापस सर्किट हाउस को गए। इस दौरान उनके साथ उपायुक्त बीसी बडालिया, पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान, एडीसी मनमोहन शर्मा मौजूद रहे। उधर, नाहन सर्किट हाउस में राज्यपाल का स्वागत करने वालों में विधायक डॉ. राजीव बिंदल, जिला प्रवक्ता राकेश गर्ग, रेखा तोमर, ओपी सैणी, पार्षद नीति अग्रवाल, रेशमा रानी, स्नेह गर्ग, मधु अत्री आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed