फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   girl recovered girl recovered

Sirmour News: लापता लड़की हरियाणा के अंबाला में मिली

Sat, 14 Jun 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
girl recovered girl recovered
पथराव करने के मामले में घायल एएसआई के बयान पर मामला दर्ज
विज्ञापन


उग्र भीड़ से जान-माल की क्षति रोकने को किया हल्का बल प्रयोग : एसपी

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना पुलिस ने लापता लड़की को हरियाणा के अंबाला से ढृंढ निकाला है। लापता लड़की के परिजनों ने अगवा करने की आशंका जताई थी। मामला दर्ज करने के बाद लड़की को ढूंढने के लिए टीमें गठित की गई थीं। जांच टीम ने दिन-रात कर लड़की को आखिरकार तलाश कर लिया है। अब लड़की के बयान का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार यदि प्रदर्शन नहीं होता तो शायद पुलिस लड़की को जल्दी रिकवर कर लिया जाता। परिजनों ने एक विशेष समुदाय के लड़के पर अगवा करने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को विभिन्न संगठनों, लड़की परिवार के सदस्यों समेत ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन दिया। शुक्रवार देर शाम को धरना-प्रदर्शन में शामिल कुछ लोग लड़के के घर की तरफ जाने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया था। उग्र भीड़ को रोकने के लिए जिला पुलिस जवानों व अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। मौके पर भारी जानी माली के नुकसान को रोकने के लिए व उग्र भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस जवानों को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा था। इस दौरान पुलिस जवानों को भी चोटें आई थीं। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उग्र भीड़ को शांत किया था। पुलिस सहायक उप निरीक्षक आशीष कुमार, मुख्य आरक्षी संदीप कुमार और महिला आरक्षी गुरप्रीत कौर को चोटें आई हैं। एएसआई आशीष कुमार के बयान पर पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई गई है। एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जान-माल क्षति रोकने, उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई हैं। घायल एएसआई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed