{"_id":"655b5cb1b07c866f220ce3c4","slug":"giripool-condition-not-wel-in-dadhahu-nahan-news-c-177-1-ssml1027-13042-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गिरि पुल की बिना मरम्मत के ही कर दी पुताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गिरि पुल की बिना मरम्मत के ही कर दी पुताई
विज्ञापन
ददाहू-संगड़ाह सड़क पर गिरि नदी पर बने पुल की टूटी रेलिंग। संवाद
सचित्र
गिरि पुल की बिना मरम्मत के ही कर दी पुताई
पुल की टूटी हुई रैलिंग दे रही हादसों को न्योता
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के मद्देनजर गिरिपुल की दशा सुधारने की बजाय लोक निर्माण विभाग ने बिना मरम्मत के ही पुल पर पुताई कर दी। जबकि गिरिपुल की क्षतिग्रस्त रैलिंग हादसों को न्योता दे रही है।
इससे लोक निर्माण विभाग की साख गिर रही है। श्री रेणुकाजी मेले के दौरान हजारों श्रद्धालु इसी पुल से होकर गुजरेंगे। पुल से होकर गुजरने वाले लोगों को ये बात काफी अखर रही है कि विभाग को लोगों के सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश धीमान ने बताया कि गिरिपुल की हालत जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। रेलिंग की मरम्मत करना संभव नहीं है। इस कारण पुल की रैलिंग को रंग-रोगन के जरिए ही सुधारा जा रहा है।
विज्ञापन
..
53 हजार में हुई दो देवस्थलों की नीलामी
ददाहू। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के मद्देनजर तीर्थ में स्थित दो देवस्थलों की नीलामी से बोर्ड को 53,000 रुपये की आय हुई है। बोर्ड ने सहस्रधारा का ठेका 30,000 में रतिराम शर्मा और देवशिला का ठेका 23,100 रुपये में मोहन सिंह ठाकुर के नाम हुआ है।
प्रतिवर्ष श्री रेणुकाजी मेले के दौरान इन दो देवस्थलों को ठेके पर दिया जाता है। बोर्ड के कार्यकारी सीईओ रविंद्र गुप्ता बताया कि दोनों स्थलों को बोली के आधार पर ठेके पर दिया गया है। इससे 53,100 रुपये की आय प्राप्त हुई है।