{"_id":"66d84d7b327d37e62b044b98","slug":"geography-department-programme-nahan-news-c-177-1-ssml1028-131648-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मानचित्र प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की अनामिका नेगी रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मानचित्र प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की अनामिका नेगी रही अव्वल
विज्ञापन
सचित्र--
मानचित्र प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की अनामिका नेगी रही अव्वल
शिलाई कॉलेज में भूगोल विभाग ने मानचित्र निर्माण गतिविधि का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय शिलाई के भूगोल विभाग ने बुधवार को मानचित्र निर्माण गतिविधि का आयोजन किया। इसमें भारत का मानचित्र बनाना था। कार्यक्रम के आयोजक कमलेश कुमार सहायक प्रोफेसर भूगोल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य मानचित्र निर्माण कौशल का विकास करना, मानचित्रों के माध्यम से भारत के बारे में अधिक जानना रहा।
इस गतिविधि में 136 छात्र प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान अनामिका नेगी बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान कृष्णा चौहान बीए तृतीय वर्ष और तृतीय स्थान देवांशु सिंगटा बीए तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जेआर कश्यप ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और कार्यालय के शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
-- -- संवाद