फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Gausevak Sachin cotinues strike on third day in Sirmaur

गोसेवक सचिन ऑबराय से मिलने पहुंचे एसडीएम विवेक महाजन

Fri, 22 Oct 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gausevak Sachin cotinues strike on third day in Sirmaur
अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे गोसेवक सचिन ओबराय के स्वास्थ्य की करते चिकित्सक। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर के गोसेवक सचिन ओबराय का अनिश्चितकालीन अनशन वीरवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सचिन के अनशन को 54 घंटे से अधिक समय हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को सचिन ओबराय के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

इस बीच, एसडीएम पांवटा विवेक महाजन, डीएसपी बीर बहादुर और ईओ नप पांवटा आरएस बेदी ने भी अनशन स्थल पर पहुंच कर सचिन से विभिन्न मांगों पर चर्चा। इस मौके पर शहर के समाजसेवी और सचिन के परिजन समेत आम लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम विवेक महाजन ने कहा कि अनशनकारी के स्तर से जो मांगे प्रशासनिक स्तर की संज्ञान मे लाई गई है, वह पूरी कर दी गई हैं। अन्य मांगें भी यथासंभव पूरी कर दी जाएंगी। उधर, गोसेवक सचिन ओबराय ने गोवंश के संरक्षण के लिए सरकार और संबंधित विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गो संरक्षण को आयोग तो बनाया गया है। लेकिन, अभी भी बड़ी संख्या में गोवंश सड़कों पर है। गोवंश की बदतर हो रही स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed