{"_id":"6523fc6f83b1e47c2500bcf9","slug":"gandhi-jaynti-week-celebrated-in-ponta-shaib-college-nahan-news-c-177-1-ssml1030-10177-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा कॉलेज में प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा कॉलेज में प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
विज्ञापन
पांवटा साहिब कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीके शुक्ला के साथ हील द वल्र्ड थीम के तहत गांधी जयंती सप्ताह
पांवटा कॉलेज में प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
हील द वर्ल्ड थीम के तहत गांधी जयंती सप्ताह का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में अंग्रेजी विभाग की ओर से आयोजित हील द वर्ल्ड थीम के तहत गांधी जयंती सप्ताह का सोमवार को समापन हुआ।
सप्ताह भर चली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को महाविद्यालय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि एवं प्राचार्य डॉ. विभव शुक्ला और अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक नेगी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की प्रमुख प्रस्तुतियों में सेमी क्लासिकल डांस, भारत अनोखा राग, अंग्रेजी समूह गीत, थ्री कलर्स, वेस्टर्न डांस में, हील द वर्ल्ड गाने पर प्रस्तुति और गांधी विचारधारा पर आधारित मूक अभिनय किया गया। इसके बाद कार्तिक, नेहा और भूमि द्वारा अंग्रेजी गीत की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यातिथि ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जिसमें पोयम रेसिटेशन प्रतियोगिता में शिवानी को पहला स्थान, राजा को दूसरा और साक्षी और अवंतिका को तीसरा स्थान मिला। पाश्चात्य गीत प्रतियोगिता में कार्तिक तोमर प्रथम, नेहा वत्स को द्वितीय और भूमि वर्मा को तृतीय स्थान मिला।
कैप्शन राइटिंग प्रतियोगिता में अभिषेक, राधिका प्रथम सेम ने द्वितीय और कीरत कौर सेम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कैलीग्राॅफी राइटिंग में राधिका को प्रथम, सैया को दूसरा स्थान और अविनाश को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
अभिनय से जुड़ा आत्मभाषण में सुखमीत को पहला स्थान, गौरव चौहान को दूसरा स्थान और मिथलेश तृतीय वर्ष को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। शिवानी ,हरीश और रोहित की टीम प्रथम, आकांक्षा, स्नेहा और नंदिता को द्वितीय पारुल, कैलाश और दर्शन की टीम तृतीय रही।