फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   four purchaging center demand

Sirmour News: डोईवाला शूगर मिल से पांवटा साहिब में 4 गन्ना खरीद केंद्र खोलनेे की मांग

Sat, 15 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
four purchaging center demand
उतराखंड डोईवाला शुगर मिल के अधिशासी निदेशक से मिलताभारतीय किसान यूनियन पांवटा का प्रतिनिधिमंड
कारोबार--
विज्ञापन

उत्तराखंड डोईवाला शुगर मिल के अधिशासी निदेशक के समक्ष उठाया मुद्दा
भारतीय किसान यूनियन पांवटा साहिब इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय किसान यूनियन पांवटा साहिब इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के डोईवाला शुगर मिल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पांंवटा साहिब क्षेत्र में चार गन्ना भार तौल और खरीद केंद्र खोलने की मांग उठाई है। पिछले कुछ वर्षों से केवल दो केंद्र ही स्थापित किए जाने से दिक्कतें आती रहीं हैं। इस बार किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने डोईवाला शुगर मिल के अधिशासी निदेशक से मिल कर पुरजोर मांग उठाई है।
बता दें कि पांवटा साहिब क्षेत्र से पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड की डोईवाला शुगर मिल गन्ने की फसल खरीद करती रही है। स्थानीय दो गन्ना खरीद सोसायटियों के माध्यम से ये खरीद होती है। पांच वर्ष पहले तक डोईवाला मिल के पांवटा साहिब में चार गन्ना खरीद सेंटर हुआ करते थे।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में विगत विधानसभा चुनाव के दौरान भगानी क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने पांवटा साहिब में गन्ना खरीद के फिर से चार केंद्र खोलने की मांग पूरी करने पर हामी भरी थी, लेकिन अब तक पांवटा साहिब में केवल दो ही शुगर मिल प्रबंधन की तरफ से केवल दो ही भार तौल कांटे स्थापित किए जाते रहे हैं। पिछले कई वर्षों से दो सेंटर बंद होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन पांवटा इकाई के प्रधान जसविंद्र सिंह बिलिंग और स्थानीय गन्ना समिति अध्यक्ष राकेश जंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड शुगर मिल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में गुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह, चौधरी राकेश जंग, दविंद्र सिंह पपी, प्रदीप सिंह, अर्जुन सिंह और नेकराम गन्ना सोसायटी सचिव ने बताया कि पांवटा साहिब में शुगर मिल के तौल केंद्र कांटे कम होने के कारण किसानों को अपनी गन्ने की फसल चरखियों पर कम रेट में बेचनी पड़ती है। कई चरखियों वाले किसानों से गन्ना तो खरीद लेते हैं, पर पैसा नहीं देते हैं। फिर चरखी बंद करके वापस चले जाते हैं जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

इसलिए, अपनी मांग को लेकर शुगर मिल डोईवाला के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह से मिले। भारतीय किसान यूनियन और पांवटा साहिब के किसानों ने उत्तराखंड सरकार व शुगर मिल प्रबंधन से मांग करते हैं कि जिस प्रकार पहले किसानों से गन्नेे की खरीद की जाती थी। ठीक उसी प्रकार इस वर्ष भी किसानों से गन्नेे की खरीद चार भार तौल कांटे स्थापित करके की जाए। बिलिंग ने बताया कि मिल प्रबंधन वर्ग से मांग को पूरा करने का आश्वासन मिला है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed