{"_id":"62780044cbf9ba791b58421e","slug":"four-baby-born-on-mothers-day-in-dadhau-hospital-nahan-news-sml408197983","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृ दिवस पर ददाहू अस्पताल में चार शिशुओं ने लिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृ दिवस पर ददाहू अस्पताल में चार शिशुओं ने लिया जन्म
विज्ञापन
ददाहू अस्पताल में मातृ दिवस पर जन्मा नवजात। संवाद
- फोटो : NAHAN
ददाहू(सिरमौर)। मातृ दिवस के दिन ददाहू अस्पताल में रविवार को चार महिलाओं ने मातृत्व सुख प्राप्त किया। महिलाओं को सरकार की ओर से बेबी किट देकर सम्मानित भी किया गया। इनमें 23 वर्षीय खालाक्यार निवासी निर्मला और खाकोग निवासी पूनम ने लड़के को जन्म दिया। जबकि 24 वर्षीय कमलाड़ निवासी पूजा और लाना मशूर निवासी पूनम ने लड़की को जन्म दिया।
खाकोग निवासी पूनम की स्थिति संवेदनशील होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। जबकि तीन महिलाओं का सफल प्रसव करवाया गया। ड्यूटी पर तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. स्पर्श सैनी व स्टाफ नर्स प्रियंका ने चारों महिलाओं को मातृ दिवस के दिन मातृत्व सुख प्राप्त करने पर बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
सिविल अस्पताल ददाहू के प्रभारी डॉ. अमनप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार की रात के बाद चार सफल प्रसव करवाए गए हैं। इनमें दो लड़कों व दो लड़कियों ने जन्म लिया है। इनमें से एक जच्चा-बच्चा को प्रसव के तुरंत बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास रेफर किया गया है जहां जच्चा-बच्चा दोनों की हालत ठीक बताई गई है। जच्चा-बच्चा दोनों को 48 घंटे बाद सकुशल घर भेज दिया जाएगा।