{"_id":"677e8ff964ade56a5b07c9ad","slug":"four-arrested-in-stolen-case-nahan-news-c-177-1-nhn1002-140809-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पच्छाद में हरियाणा के चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पच्छाद में हरियाणा के चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
पच्छाद पुलिस द्वारा चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी। संवाद
सचित्र-- हरियाणा के लिए जरूरी-
पच्छाद में हरियाणा के चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
आरोपियों से भारी मात्रा में बैटरी, शटरिंग की प्लेटें और स्पेयर पार्ट बरामद
तीन आरोपियों का संबंध हरियाणा, जबकि एक सिरमौर के कमरऊ से
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद पुलिस ने हरियाणा के चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक पिकअप में चोरी किए गए सामान के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में गाड़ी की बैटरियां, शटरिंग प्लेटें और गाड़ी के अन्य स्पेयर पार्ट बरामद किए गए हैं। आराेपियाें को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन का संबंध हरियाणा, जबकि एक सिरमौर जिले के कमरऊ से है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात पिकअप गिरिपुल से नारग होते हुए सराहां की तरफ आ रही थी। दाड़ो-देवरिया के पास सड़क पर ब्रेकर होने के कारण लोहे का सामान पिकअप में उछलने से जोर की आवाज सुनाई दी। इस पर स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क में आगे पड़ने वाली थलेड़ी की बेड़ गांव में अपने रिश्तेदारी के लोगों को इसकी सूचना दी।
थलेड़ी की बेड़ गांव के लोगों ने सड़क के बीचों बीच गाड़ी लगा दी। गाड़ी देखकर जैसे ही जल्दबाजी में ड्राइवर पिकअप को मोड़ने लगा तो वह खेतों में गिर गईं। ग्रामीणाें ने इन सभी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने इनके कब्जे से रोलर और जेसीबी की चार बैटरियां, शटरिंग की प्लेट, पन्ने, गाड़ी के शौकर, रोलर के स्टेरिंग, पिकअप के टायर, एक लकड़ी का स्लीपर व गाड़ी का जैक बरामद किए। आरोपियों की पहचान चालक शिवम गांव नारायणगढ़, हरियाणा, सोम प्रकाश और प्रभजोत गांव जगाधरी, हरियाणा व राघव ठाकुर कमरऊ, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
उधर, श्रीरेणुकाजी पुलिस भी पच्छाद थाना पहुंची है। बताया जा रहा है कि उक्त गिरोह ने रेणुकाजी क्षेत्र में भी चाेरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। बता दें कि पच्छाद क्षेत्र में पिछले कई दिनों में खेतों से टुल्लू पंप, आईपीएच विभाग की योजनाओं के पंप व अन्य मशीनरियाें अलावा जेसीबी मशीनों की बैटरी चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे थे।
थाना प्रभारी भागीरथ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चोरी के लिए इस्तेमाल की गई पिकअप को जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से भारी मात्रा में चोरीशुदा सामान बरामद किया गया है। वीरवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह के साथ और कितने सदस्य जुड़े हैं।
....संवाद