फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   forest team renuka ji one picup found with furn

Sirmour News: वन तस्करी का भांडाफोड़, जीप से बरामद की 1,050 किलोग्राम फर्न

Sat, 23 Sep 2023 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
forest team renuka ji one picup found with furn
संगड़ाह क्षेत्र में जीप से पकड़ी फर्न के साथ वन मंडल रेणुकाजी के अधिकारी व कर्मी। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

वन तस्करी का भांडाफोड़, जीप से बरामद की 1,050 किलोग्राम फर्न
वन मंडल रेणुकाजी की बड़ी कार्रवाई, 83,105 रुपये वसूला जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। वन मंडल रेणुकाजी की एक विशेष टीम ने फर्न से लदे एक वाहन को कब्जे में लेकर वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 83,105 रुपये का जुर्माना वसूल कर वाहन को छोड़ दिया।

दरअसल, त्योहारों और शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही पड़ोसी राज्यों में फर्न (सजावटी पट्टी) की मांग बढ़ने लगी है। इसके चलते वन माफिया सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में फर्न के अवैध भंडारण और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर ने क्षेत्रीय अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित करके उन्हें जंगलों की निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके तहत वन परिक्षेत्र संगड़ाह की एक विशेष टीम ने फर्न से लदी एक पिकअप (एचपी 79 1436) को मध्यरात्रि को पकड़कर अपने कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार भलाड़ की ओर से आ रही एक पिकअप को निरीक्षण के लिए रोककर तलाशी ली जिसमें 1,050 किलोग्राम जंगली फर्न बरामद की हुई। बताया जा रहा है कि भलाड़ निवासी जागर सिंह जीप चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब विभाग ने फर्न से संबंधित कागजात के बारे में पूछा तो इनके पास फर्न ले जाने का कोई परमिट नहीं था। वन परिक्षेत्र अधिकारी संगड़ाह विद्यासागर के नेतृत्व में मौजूद टीम ने फर्न सहित पिकअप को अपने कब्जे में लेकर वन परिक्षेत्र कार्यालय संगड़ाह पहुंचाया, जहां विधिक कार्रवाई करने के बाद वन संपदा को नष्ट करने के जुर्म में 83,105 रुपये का मुआवजा अदा करने के बाद वाहन को छोड़ा गया।

विभाग की इस टीम में वन रक्षक सतपाल, वनरक्षक सत्यपाल, वनरक्षक राजेंद्र सिंह, वन कर्मी मेलाराम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed