फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   forest team fine 1.75 lakh rupees to six vehicle owners in illegale minning

Sirmour News: अवैध खनन करते पकड़े वाहन संचालकों को ठोका 1.75 लाख जुर्माना

Sun, 05 Mar 2023 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
forest team fine 1.75 lakh rupees to six vehicle owners in illegale minning
अवैध खनन करते पकड़े वाहन संचालकों को ठोका 1.75 लाख जुर्माना
विज्ञापन

माजरा, बहराल, धौलाकुआं, माजरा और भगानी में वन विभाग ने की छापेमारी
संवाद न्यूज एजेंंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डीएफओ पांवटा द्वारा गठित विशेष टीमों ने शनिवार देर रात से रविवार तक विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोलिंग की। इस दौरान आधा दर्जन वाहनों को अवैध खनन करते पकड़ने पर उसके संचालकों से 1.75 लाख जुर्माना वसूला। इस र्कारवाई में डीएफओ पांवटा भी शामिल रहे।
जानकारी के अनुसार डीएफओ पांवटा एश्वर्य राज ने क्षेत्र के संवेदनशील अवैध खनन स्थलों के लिए विशेष छापा डालने वाली टीमें गठित कर दी हैं। इसमें आरओ माजरा हर्ष मोहन, बीओ सचिन, वन रक्षक राकेश कुमार, रोहित कुमार, विकास शर्मा, अमरिक सिंह और काबुल सिंह का गठन किया।
विज्ञापन

टीम ने शनिवार देर रात से छापा डालने की र्कारवाई की। इस दौरान बहराल, धौलाकुआं और माजरा क्षेत्र में चार ट्रकों को अवैध खनन करते पकड़ने पर 1,54,890 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, दूसरी गठित वन टीम में खुद डीएफओ, आरओ पांवटा, वन रक्षक अनवर और संदीप की टीम ने अवैध खनन करते हुए ट्रैक्टर पकड़ कर 1,8770 रुपये और इमारती लकड़ी परिवहन करने पर एक वाहन से भी दस हजार जुर्माना राशि वसूली गई। डीएफओ पांवटा साहिब एश्वर्य राज ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----सुरेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed