फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Forest department again stops bridge construction over Giri in Dadahoo

वन विभाग ने दोबारा रोका गिरि पुल का निर्माण कार्य

Thu, 30 Jun 2022 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Forest department again stops bridge construction over Giri in Dadahoo
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। ददाहू में प्रस्तावित गिरि पुल के निर्माण को लेकर लोक निर्माण और वन विभाग के बीच ठन गई है। वन विभाग ने नियमों की अवहेलना का हवाला देकर पुल का निर्माण कार्य दोबारा से रोक दिया है। इससे पुल के निर्माण में फिर से एक बड़ी अड़चन पैदा हो गई है।
वन विभाग का मानना है कि पुल का निर्माण वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) की स्वीकृति के बिना ही किया जा रहा है। इसको लेकर एक माह पूर्व वन विभाग ने इस तरह की कार्रवाई को अंजाम देते हुए कार्य को रुकवा दिया था लेकिन उस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने एक माह में एफसीए की प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन देकर पुल का निर्माण कार्य शुरू करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन

एक माह का समय बीत जाने के बावजूद भी लोक निर्माण विभाग एफसीए की स्वीकृति लेने में नाकाम रहा है। लिहाजा, गत सोमवार को वन विभाग ने दोबारा कार्रवाई करते हुए पुल के निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुल का एक पिल्लर वन विभाग की परिधि में है। लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग से स्वीकृति लिए बगैर ही पुल का निर्माण शुरू करवा दिया था। वन विभाग ने चार विभागों की मौजूदगी में पुल निर्माण स्थल की निशानदेही भी करवाई थी, जिसमें पुल का एक हिस्सा वन भूमि में पाया गया था। इसके बावजूद भी लोक निर्माण विभाग ने एफसीए की स्वीकृति लेना उचित नहीं समझा।
उल्लेखनीय है कि ददाहू में करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से 165 मीटर लंबे आधुनिक और डबल लेन पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह पुल लोक निर्माण विभाग की प्राथमिकता में शामिल है। अब पुल निर्माण बड़ी चुनौती साबित हो गया है।
वन परिक्षेत्राधिकारी रेणुका प्रदीप ठाकुर ने बताया कि विभाग की ओर से मांगी गई समय अवधि पूर्ण हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग ने एक माह में एफसीए की स्वीकृति की ओर कोई कदम नहीं बढ़ाया।

सहायक अभियंता लोक निर्माण दलीप तोमर ने बताया कि उच्चस्तर पर पत्राचार हो रहा है। पुल निर्माण स्थल का अधिकारियों की टीम के बीच संयुक्त निरीक्षण किया जाना है। टीम गठित करने के लिए एसडीएम से समय मांगा गाया है। एक माह में यह प्रक्रिया संभव नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed