{"_id":"6657343572632b948c0991ab","slug":"food-exhibition-organised-in-panjahal-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-125388-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पंजाहल स्कूल में लगी खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पंजाहल स्कूल में लगी खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी
विज्ञापन
सचित्र-
पंजाहल स्कूल में लगी खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ आयोजन
इडली, डोसा, सांभर, केले के चिप्स और खीर का स्वाद सबको भाया
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजाहल में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत हिमाचल और केरल राज्य के खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस कार्यक्रम में 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों ने दोनों राज्यों के अलग-अलग व्यंजन बनाएं। कुछ विद्यार्थियों ने केरल के व्यंजन में इडली, डोसा, सांभर, केले के चिप्स और नारियल की चटनी बनाई और हिमाचली व्यंजनों में खीर- पटांडे, असकलिया, लुश्के आदि बनाए गए।
विद्यालय के सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों ने इस खाद्य पदार्थ प्रदर्शनी (फूड फेस्टिवल) का आनंद उठाया और दोनों राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों की जानकारी भी प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश कुमार गुप्ता ने सभी बच्चों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार अन्य सभी गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
-- -- संवाद