{"_id":"652590add600f9f493033e09","slug":"food-department-collect-10-sample-in-dadhahu-bazar-nahan-news-c-177-1-ssml1027-10283-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: खाद्य सुरक्षा विभाग की ददाहू बाजार में छापेमारी, 10 सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: खाद्य सुरक्षा विभाग की ददाहू बाजार में छापेमारी, 10 सैंपल भरे
विज्ञापन
ददाहू बाजार में निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री के नमूने लेनें के बाद कार्रवाई करतीं जिला खाद्य
खाद्य सुरक्षा विभाग की ददाहू बाजार में छापेमारी, 10 सैंपल भरे
त्योहारी सीजन को देखते हुए अलर्ट हुआ विभाग, दुकानों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को ददाहू बाजार का औचक निरीक्षण कर छापेमारी की।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका कश्यप की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई से दुकानदारों में दिनभर हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान उनकी टीम ने बाजार में दर्जनभर दुकानों की जांच की। साथ ही 10 खाद्य वस्तुओं के नमूने भी लिए जिन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा।
बता दें कि त्योहारी सीजन में नजदीक आ रहा है। लिहाजा, खाद्य सुरक्षा विभाग भी अलर्ट हो गया है। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा करने के लिए विभाग की टीम निरीक्षण करने में जुटी हैं।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका कश्यप ने बताया कि लोगों विशेष कर बच्चों की सेहत से जुड़ी खाद्य वस्तुओं गजक, टोजो, जलजीरा, टाफियां, कोकोनट से बनीं वस्तुएं, पेड़ा बर्फी सहित सरसों का तेल आदि 10 वस्तुओं के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें 15 दिनों के अंदर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विभाग इस बात को लेकर सतर्क है कि किसी भी वस्तु के सेवन से लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो। ग्रामीण इलाकों से उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि गांव में कई ऐसी वस्तुएं धड़ल्ले से बिक रहीं हैं, जिससे बच्चों की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
इस दौरान उन्होंने कुछ दुकानदारों को ब्रांडेड वस्तु बेचने की सलाह दी। साथ ही अधिक चमकदार व गुणवत्ता रहित वस्तुओं के नमूने भी भरे। इस मौके पर प्रदीप कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका ने बताया कि विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत से खिलावाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।