{"_id":"5703f4af4f1c1b1230c81280","slug":"five-persion-dog-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिक्रमबाग में पागल कुत्ते ने पांच लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिक्रमबाग में पागल कुत्ते ने पांच लोगों को काटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड नाहन के अंतर्गत बिक्रमबाग पंचायत के एक गांव में मंगलवार को एक पागल कुत्ते ने पांच लोगों को काट लिया। पांचों को एंबुलेंस के ईएमटी जुल्फकार अली, राकेश व पायलट पवन कुमार ने नाहन अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बिक्रमबाग निवासी अब्दुल हमीद, शमशाद, असलम, अकबरी व सलीम मोहम्मद किसी शादी समारोह में शरीक होने जा रहे थे। इस दौरान अचानक एक पागल कुत्ता गांव में घुस आया जिससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
इस दौरान कुत्ते ने पांचों को काट लिया, लेकिन बाद में लोगों ने कुत्ते को पकड़कर मार डाला। पांचों घायलों को एंबुलेंस से नाहन अस्पताल पहुंचाया गया। अधिक घाव होने पर अब्दुल हमीन व शमशाद को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया जबकि अन्य तीन लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
उधर, क्षेत्रीय अस्पताल नाहन की चिकित्सा अधीक्षक डा. एसएम अली ने बिक्रमबाग के पांच लोगों को पागल कुत्ते द्वारा काटने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अधिक घाव होने पर दो को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि तीन लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।