{"_id":"6404995a714b3cd6880cfad4","slug":"fire-in-restranvurnt-many-lakhs-rupees-properity-in-nahan-nahan-news-c-19-1-80152-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन शहर के महक रेस्तरां में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन शहर के महक रेस्तरां में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
नाहन के चौगान मैदान के पा सबने महक रेस्तरां में आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
सचित्र 23, 24, 25
नाहन शहर के महक रेस्तरां में आग से लाखों का नुकसान
रेस्तरां में आग से एसी, फ्रिज, कैमरे, छत की सीलिंग समेत फर्नीचर जला
एसबीआई की मुख्य शाखा और साथ लगती दुकानें बचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर के चौगान मैदान के पास बने महक रेस्तरां में रविवार सुबह आग लगने से अंदर रखा सामान जल गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान रेस्तरां बंद था और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। रेस्तरां की ऊपरी मंजिल में एसबीआई की मुख्य शाखा है। यदि आग ज्यादा फैल जाती तो बड़ा हादसा और नुकसान हो सकता था।
हालांकि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से यह हादसा हुआ है। आग की इस घटना में एसी, फ्रिज, कैमरे, छत की सीलिंग समेत फर्नीचर जला गया। इस दौरान रेस्तरां मालिक का करीब पांच लाख रुपये का नुकसान दमकल विभाग की ओर से आंका गया है।
जानकारी के अनुसार सुबह 7:10 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब 8:00 बजे तक आग पर काबू पाया। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रेस्तरां में दो एसी, दो बड़े फ्रीज, तीन कैमरे, छत की सीलिंग व अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन
दमकल विभाग टीम में लीडिंग फायरमैन अशोक कुमार, फायरमैन निरंजन सिंह, गृह रक्षक प्रशामक देवराज और चालक अनिल कुमार शामिल रहे।
फायर अधिकारी रामकुमार ने बताया कि महक रेस्तरां में आग से एसी, फ्रिज, कैमरे समेत अन्य सामान जल गया। इसमें करीब पांच लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के करीब आधे घंटे में दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया।
-- -चंद्र