फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fiire in kafota jungle

Sirmour News: गर्मी बढ़ते ही सिरमौर में धधकने लगे जंगल, 80 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

Mon, 27 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
fiire in kafota jungle
कफोटा वन रेंज के तहत पढ़ने वाली चिल्लोन जंगल में आग बुझाते हुए वन विभाग के कर्मचारी। स्तोत्र: ग
-दो-तीन दिनों में कफोटा रेंज के जंगलों में आधा दर्जन स्थानों पर आग की घटनाएं सामने आईं
विज्ञापन

-क्षेत्र में सैकड़ों पेड़-पौधे जलकर हुए राख, वन विभाग की टीमें दिन-रात आग बुझाने में जुटीं

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गर्मी बढ़ते ही सिरमौर के जंगल धधकने लगे हैं। पिछले दो दिनों में कफोटा रेंज के आधा दर्जन स्थानों पर आग की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे करीब 80 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। सबसे अधिक सालग के जंगल में भीषण आग लगने से करीब 50 हेक्टेयर में वन संपदा राख हुई है। कफोटा रेंज के सालग जंगल में लगी भीषण आग से चारों ओर धुआं फैल गया। इस आग की घटना में इस क्षेत्र में सैकड़ों पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। वन विभाग की टीमें दिन-रात आग बुझाने में जुटी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कफोटा रेंज के सालग जंगल में लगी भीषण आग से चारों ओर धुआं फैल गया। इस अग्निकांड में करीब 50 हेक्टेयर भूमि पर खड़े पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, चिलोन-सतौन में तेज हवा के चलते आग पर काबू पाना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। सतौन वन बीट के अंतर्गत चिलोन के जंगल में आग अब भी भड़की हुई है। तेज हवाओं के कारण वन कर्मियों को आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टीमें लगातार मौके पर डटी हैं।
विज्ञापन

उधर, पौका और भजौन के आसपास जंगल में लगी आग से भी काफी नुकसान हुआ है। पौका पंचायत में निजी भूमि पर लगी आग से 10 हेक्टेयर क्षेत्र में पेड़-पौधे जल गए। वहीं गाभर बीट के भजौन जंगल में आग से 4 से 5 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। दोनों ही जगह वन विभाग ने आग पर नियंत्रण पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स...
रेंज अधिकारी की अपील आग न लगाएं, बुझाने में भी सहयोग करें : अनुज तोमर
वन विभाग कफोटा के रेंज अधिकारी अनुज तोमर ने बताया कि वर्तमान में 5-6 जगहों पर जंगल में आग लगी है। सभी टीमें आग बुझाने के कार्य में लगी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इन दिनों लगातार तापमान लगातार बढ़ रहा है। कोई भी व्यक्ति अपने आसपास आग न लगाए और आग लगने की सूचना तुरंत वन विभाग को दें। जंगलों को बचाने में विभाग का सहयोग करें।

इनसेट -1
धौलाकुआं। पांवटा वन मंडल के माजरा क्षेत्र में आग लगने की सोमवार को चौथी घटना हो चुकी है। अब माजरा और वन्य प्राणी क्षेत्र की सीमा पर आग लगने की घटना सामने आई है। आबादी वाले क्षेत्रों के समीप आग की घटनाएं अधिक सामने आ रही हैं। वन विभाग क्षेत्र की सीमा से जुड़े वन्य प्राणी क्षेत्र से हर साल आग शुरू हो कर माजरा क्षेत्रों में प्रवेश कर जाती है। वन्य प्राणी क्षेत्र की सीमा हरियाणा वन्य प्राणी क्षेत्र की सीमा से लगती है। वन विभाग के आरओ सचिन शर्मा ने बताया कि माजरा और वन्य प्राणी क्षेत्र की संयुक्त सीमा पर आग लगी थी। विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया है।
संवाद
...

कफोटा वन रेंज के तहत पढ़ने वाली चिल्लोन जंगल में आग बुझाते हुए वन विभाग के कर्मचारी। स्तोत्र: ग

कफोटा वन रेंज के तहत पढ़ने वाली चिल्लोन जंगल में आग बुझाते हुए वन विभाग के कर्मचारी। स्तोत्र: ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed