फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fci purchage 1436 kivantal dhaan in haripur tohana ponta sahib

हरिपुर टोहाना में दो दिन में 1436 क्विंटल धान खरीद

Sun, 17 Oct 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
fci purchage 1436 kivantal dhaan in haripur tohana ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया किसानों से खरीद कर रहा है। हिमाचल में पहली बार हो रही धान की खरीद में किसानों में काफी उत्साह है। पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में प्रथम दिन दो दर्जन किसानों ने आवेदन किया था। इन किसानों से एफसीआई ने 500 क्विंटल धान की खरीद की है। दूसरे दिन चार दर्जन किसानों ने धान बेचने के लिए आवेदन किया है, जिसमें शाम पांच बजे तक 936 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी थी।
विज्ञापन

बता दें कि हिमाचल में पांवटा, ऊना, नालागढ़, रियाली फतेहपुर, अनाज मंडी फतेहपुर और इंदौरा आदि मंडियों में धान की खरीद शुरू कर दी गई है। धान खरीद के लिए प्रदेश में पहली बार धान खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। धान फसल बेचने को ऑनलाइन सुविधा प्रदान की गई है जिसमें किसानों को स्लॉट बुक करना होगा। प्रदेश सरकार और फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया किसानों से धान खरीद कर रहा है।
विज्ञापन

शनिवार से खाद्य आपूर्ति विभाग और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ऑनलाइन किसानों के खाते में पैसे भेजना शुरू कर देगा। एफसीआई धान उत्पादकों से 1940 रुपये प्रति क्विंटल सामान्य धान और ए ग्रेड धान 1960 रुपये क्विंटल खरीदा जा रहा है। उधर, कृषि उपज मंडी सिरमौर के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा कि किसानों से धान खरीद की जा रही है। सिरमौर में तीन लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य है जिसमें पांवटा केंद्र में डेढ़ लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल के किसानों को धान बेचने बाहरी राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश में पहली बार धान की खरीद हो रही है। प्रथम दिन 500 क्विंटल धान खरीदी गई है। शनिवार को दूसरे दिन शाम पांच बजे तक 936 क्विंटल धान खरीदी गई। उन्होंने सभी किसानों से धान को बेहतर ढंग सुखाकर बिक्री केंद्र में पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed